बहजोई। नगर के मोहल्ला ऊपरकोट व बंबा रोड पर रविवार की दोपहर दो बजे करीब विद्युत चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान दो आटा चक्की कटिया डालकर चलाई जा रही थी। मौके पर पहुंची टीम ने बंबा रोड निवासी रामौतार व ऊपरकोट निवासी सतीश के खिलाफ विद्युत चोरी की तहरीर दी है। जेई विजय यादव ने बताया कि चेकिंग के दौरान 14 लोगों पर बकाया जमा न करने के कारण कनेक्शन काट कर थाना में तहरीर दी जा रही है। उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान अधिशासी अभियंता वीके शर्मा व उप खंड अधिकारी पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।