संभल/सिरसी। नखासा थाना क्षेत्र के संभल-मुरादाबाद स्थित आबाद वाली बस अड्डे के नजदीक चोरों ने स्पेलर में नकबजनी कर बीस हजार का माल समेट लिया। सुबह होने पर स्पेलर स्वामी को इसकी जानकारी हुई तो हडकंप मच गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
शनिवार की रात को 60 लीटर सरसों का तेल और बैट्रा चोरी हो गया। सुबह होने पर गांव फूलसिंह निवासी स्पेलर स्वामी अंसार को जानकारी हुई तो वह आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। नकब लगा देख होश उड़ गए। स्पेलर में रखा तेल और बैट्रा गायब था। इसकी जानकारी पुलिस को दी है। इसमें करीब बीस हजार रुपये का नुकसान हुआ है।