फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों को कमरे में बंद कर चोरों ने उड़ाया लाखों का माल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिकरारा। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुरुवारपट्टी गांव में शनिवार की रात में एक मकान के चैनल गेट में लगा ताला तोड़कर नकदी व जेवरात समेत लाखों का माल चोरों ने पार कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है।
सुरुवारपट्टी गांव निवासी विजय शंकर सिंह का मकान बस्ती से दूर मैदान में हैं। शनिवार की रात खाना खाने के बाद विजय शंकर बरामदे से लगी कोठरी में सो रहे थे जबकि बहू और परिवार के अन्य सदस्य अपने बेड रूम में सो रहे थे। भोर में करीब चार बजे विजयशंकर की बेटी सोकर उठी तो दरवाजा बाह से बंद था। उन्होंनो शोर मचाया तो बरामदे से लगी कोठरी में सो रहे विजयशंकर ने जाकर दरवाजा खोला। लोग बाहर निकले तो देखा दूसरे कमरे का दरवाजा खुला था और आलमारी तोड़ दी गई थी। सामान बिखरे पड़ थे। घर एकांत में होने के चलते चोरो लोगों को भनक तक नहीं लगी। परिवार के लोगों ने एक एक समान की खोज की तो पता चला कि कपाट, संदूक, बाक्स आदि को तोड़कर हजारों रुपये नकदी और तकरीबन तीन लाख से अधिक के जेवरात गायब थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उचक्कों ने उड़ाया महिला का पर्स
शाहगंज। स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय परिसर से रविवार दोपहर बाइक सवार उचक्के महिला का पर्स छीनकर भाग निकले। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है। छताईंकलां खुर्द गांव निवासी किताबुन्निशां पत्नी शौकत अली दवा लेने के लिए शाहगंज पुरुष चिकित्सालय आई थी। दवा लेकर वह घर जाने के लिए अस्पताल के गेट के बाहर पहुंची थी। तभी एक बाइक पर सवार दो बदमाश पीछे से आए और महिला के हाथ से उसका पर्स छीनकर भाग निकले। महिला के अनुसार पर्स में सोने का झुमका व दो हजार रुपये नगदी थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें