फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस अड्डा चौक पर तिपहियों का आतंक, न जाम की चिंता न दुर्घटना की

विज्ञापन
विज्ञापन
मुसीबत : सवारी भरने को बेतरतीब खड़ा कर देते हैं ऑटो
विज्ञापन


पलवल। बस अड्डा चौक पर इन दिनों तिपहियों से लोगों को परेशानी हो रही है। तिपहिया चालक चौक पर खड़े रहकर न सिर्फ यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं, बल्कि दुर्घटना को भी निमंत्रण दे रहे हैं। बीच सड़क में तिपहियों को खड़ा कर चालक सवारियां भरने में लग जाते हैं और यातायात पुलिस कर्मचारी सामने खड़े तमाशा देखते रहते हैं। इस समस्या से परेशान रेलवे रोड मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र तेवतिया ने बस अड्डा पुलिस चौकी में तिपहिया चालकों के खिलाफ लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, सीएम विंडो पर भी शिकायत की है।
राजमार्ग पर आजकल छह लेन का निर्माण कार्य चल रहा है। साथ ही एलिवेटेड पुल का भी निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में सड़क काफी संकरी हो गई है। जिस कारण वहां वाहनों के चलने में काफी दिक्कत आती है। एक तरफ बसें खड़ी रहती हैं तो दूसरी तरफ रेहड़ियां। उस पर ये तिपहिया चालक बीच सड़क में तिपहियों को खड़ा कर सवारियां भरने में लगे रहते हैं। ऐसे में वहां सुबह व शाम के समय तो इतना जबरदस्त जाम लगा रहता है कि पैदल निकलना तक मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

बस अड्डा चौक पर सड़क के बीचोंबीच तिपहियों को खड़ा कर सवारियां भरने वाले चालकों को न तो जाम की चिंता है और न ही दुर्घटना की। उनके लिए चाहे जाम लगे या पीछे कोई वाहन टकराए, उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। यदि कोई उन्हें ऐसा करने से रोकता है तो वे झगड़ा करने पर उतर आते हैं। इतना ही नहीं ये तिपहिया चालक परिवहन निगम की बसों के आगे तिपहियों को लगा देते हैं। उनमें सवारियां बैठाना शुरू कर देते हैं। इन तिपहियों को चौक पर तैनात पुलिस कर्मी व यातायात पुलिस कर्मी केवल उसी समय डंडे मारकर भगाते हैं, जब कोई वीआइपी या पुलिस कप्तान वहां से गुजरता है। उसके अलावा सामने खड़े तमाशा देखते रहते हैं।

मार्केट एसोसिएशन ने की पुलिस में शिकायत
रेलवे रोड मार्केट एसोसिएशन के प्रधान जितेंद्र तेवतिया ने इन तिपहिया चालकों के खिलाफ बस अड्डा पुलिस चौकी में शिकायत दी है। शिकायत में तेवतिया ने कहा है कि इन तिपहियों के कारण दुर्घटना का खतरा है। चौक पर जाम लगने के कारण परेशानी होती है। उन्होंने मांग की है कि इनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इनको चौक पर खड़ा होने से रोका जाए।

सीएम विंडो पर भी तिपहिया चालकों के खिलाफ शिकायत
इनेलो के पूर्व जिलाध्यक्ष तुहीराम भारद्वाज ने इस समस्या को लेकर सीएम विंडो पर भी शिकायत की है। शिकायत में भारद्वाज ने कहा है कि इनके कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। भारद्वाज ने शिकायत देने के बाद मुख्यमंत्री ट्विट किया है।
विज्ञापन


कोट
यातायात नियमों का उल्लंघन किसी को नहीं करने दिया जाएगा। इसके लिए यातायात पुलिस थाना प्रभारी को आदेश दे दिए हैं कि बस अड्डा चौक पर व्यवस्था बनाए रखने और तिपहियों को सड़क पर न खड़ा होने देने की भी बात कही है।
सुरेश कुमार - डीएसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें