यूपी के चित्रकूट में दिनदहाड़े पाइप पर युवती का शव टंगा हाेने से हड़कम्प मच गया। युवती की हत्या कर उसका शव एक पैर के सहारे उल्टा टांग दिया गया। युवती के मुंह में कपड़ा ठुसा हुअा था। युवती की अभीतक शिनाख्त नहीं हो सकी है।
चित्रकूट के खाेही में सीमावर्ती नया गांव मप्र थानाक्षेत्र के कामदगिरी परिक्रमा मार्ग स्थित नरसिंह मंदिर के पास पाइप लाइन में एक युवती का शव लटका मिला। मुंह में कपड़ा ठूंसा था। युवती की उम्र लगभग 18-19 साल बताई जा रही है। लाल रंग का स्वेटर जैकेट व काले रंग का सलवार पहना थी।
सूचना पर नया गांव एसडीओपी आलोक शर्मा व थाना प्रभारी सुधांशु त्रिवेदी मय फोर्स पहुंचे। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। एसडीओपी ने बताया कि जिस हालत में युवती का शव मिला है उससे साफ है कि हत्या कर फेंका गया है। प्रथम दृष्टया अज्ञात पर हत्या का ही मामला दर्ज किया जाएगा। फिलहाल रेप की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।