फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो में नौकरी लगाने के नाम पर साढे़ छह लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मेट्रो में नौकरी लगाने के नाम पर साढे़ छह लाख की धोखाधड़ी

पलवल। दिल्ली मेट्रो में ठेके पर नौकरी लगाने की एवज में आठ युवाओं से 6.40 लाख रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी मलखान के अनुसार, होडल की गढ़ी पट्टी निवासी मनवीर ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी गुरुग्राम के सिकंदरपुर निवासी मुकेश से जान पहचान है। 10 मार्च को मुकेश पीड़ित को होडल में मिला और कहा कि दिल्ली मेट्रो में ठेके पर नौकरी निकल रही है। जितने भी लोग हों वे उन्हें नौकरी लगवा देगा। मुकेश ने पीड़ित से 75 हजार रुपये सिक्योरिटी और पांच हजार रुपये आई कार्ड व वर्दी के लिए मांगे। रुपये देने के बाद एक सप्ताह के अंदर नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। जिस पर पीड़ित ने अपने दोस्त विष्णु, भगत सिंह, सुखवीर, मुकेश, मोहित व विष्णु को यह बातें बताकर उन्हें नौकरी के लिए तैयार किया। मुकेश ने पीड़ित युवकों की बात सुपरवाइजर सतीश, सीओ मनोज, हरीश, डीएमआरसी, लाइन मैनेजर आशीष से कराई। पीड़ित व उसके साथी नौकरी लगने के लिए रुपये देने के लिए तैयार हो गए। रिपोर्ट के अनुुसार पीड़ित व उसके साथी 80-80 हजार रुपये देने के लिए तैयार हो गए। उन्होंने आरोपी को कुल 6 लाख 40 हजार रुपये मीनार गेट के समीप दे दिए। जब एक सप्ताह बाद नौकरी का कोई मेसेज नहीं आया तो उसने मुकेश से संपर्क किया, लेकिन वह मनवीर और उसके दोस्तों को झूठा आश्वासन देता रहा। परेशान होकर पीड़ित व उसके दोस्तों ने उक्त लोगों से अपने रुपये वापस करने को कहा। उन्होंने रुपये देने से मना कर दिया। साथ ही पीड़ितों को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें