फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय से भरे कैंटर की सामने से आ रहे ट्रक से हुई टक्कर,

विज्ञापन
विज्ञापन
गाय से भरा कैंटर पलटा, मौत
विज्ञापन


होडल। गोडोता चौक से गांव खांबी की तरफ जा रहे गायों से भरे एक कैंटर की बेढ़ा पट्टी के निकट एक ट्रक से टक्कर हो गई। इस टक्कर में कैंटर में भरी 9 गायों की मौत हो गई जबकि 13 गाय गंभीर रूप से घायल हो गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। इस टक्कर में गायों से भरे कैंटर चालक की भी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना के बाद घायल गायों को निकट के गौसेवा धाम अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। थाना पुलिस ने मृतक कैंटर चालक की पहचान जाकिर निवासी उटावड के रूप में की है। थाना प्रभारी कर्मबीर खटाना ने जानकारी देते हुए बताया कि गायों से भरा एक कैंटर गांव खांबी की तरफ जा रहा था। जब उक्त कैंटर बेढ़ा पट्टी के पास पहुंचा तो एक ट्रक से टक्कर हो गई। इस टक्कर में कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी और डीएसपी मौजी राम भारी पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंच गए और इस भीषण टक्कर में क्षतिग्रस्त हुए कैंटर को गौसेवा धाम अस्पताल ले गए, जहां अस्पताल और पुलिस ने घायल गायों को नीचे उतारा। कैंटर में भरी 9 गाय मृत अवस्था में मिलीं, जबकि 13 गाय गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृत गायों को वाहनों में भरकर उझीना ड्रेन के पास ले जाया गया, जहां गौरक्षा दल के सदस्यों ने उनका अंतिम संस्कार किया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ गौवंश अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें