फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस न भरने पर 19 छात्रों को बनाया बंधक, SSC परीक्षा देने से रोका

Mon, 20 Mar 2017 08:20 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
छात्र
विज्ञापन
हैदराबाद में एक प्राइवेट स्कूल ने करीब एक घंटे तक 19 छात्रों को कमरे के अंदर बंदी बनाकर रखा। स्कूल ने ये कदम उनके फीस न भरने की वजह से उठाया। द न्यू इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक स्कूल मैनेजमेंट की ओर से उन्हें एसएससी परीक्षा देने से भी रोकने की कोशिश की गई।
विज्ञापन


शनिवार को सरिता विद्या निकेतन के मैनेजमेंट ने छात्रों को लॉक कर लिया और उन्हें वार्षिक परिक्षा देने से रोकने लगे। बच्चों के साथ होने वाले इस व्यवहार ने नाराज परिजन पुलिस के पास पहुंचे और पूरी जानकारी दी।

परिजनों का आरोप है कि स्कूल की ओर से अचानक फीस बढ़ा दी गई। इसके बावजूद वे फीस भरने को इंतजार थे और इसके लिए अप्रैल तक का वक्त भी मांगा गया। लेकिन स्कूल विश्वास करने को राजी नहीं था। परिजनों में नाराजगी है कि मैनेजमेंट बच्चों के साथ ऐसा व्यवहार कैसे अपना सकता है। स्कूल के खिलाफ आईपीसी की धारा 342 और 75 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें