सड़क निर्माण के दौरान चबूतरा तोड़ने का विरोध करने पर ग्रामीणों ने अधिवक्ता पर फायरिंग कर दी। किसी तरह भाग कर अधिवक्ता ने जान बचाई। अधिवक्ता ने थाने में तहरीर दी है।
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर निवासी अखिलेश कुमार जिला सत्र न्यायालय में अधिवक्ता है। मंगलवार को उनके दरवाजे के सामने आरसीसी सड़क का निर्माण कार्य चल रहा था। इस दौरान कुछ लोगों ने उनका चबूतरा काट कर वहां आरसीसी रोड डलवा दिया। इसका विरोध करने पर अधिवक्ता पर अवैध तमंचे से फायरिंग कर हमला कर दिया।
फायर होते अधिवक्ता ने घर में घुसकर जान बचाई। शाम को उन्होंने उमर्दा चौकी और थाना पुलिस को हमलावरों के खिलाफ हमले की तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।