संभल। पवांसा-चंदौसी मार्ग पर बुधवार को दोपहर में एक बजे दो बाइकें आमने-सामने से टकरा गईं। हादसे में एक बाइक पर दो जबकि दूसरी बाइक पर सवार एक व्यक्ति घायल हो गए। मौके पर पुलिस पहुंची। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हयातनगर थाना क्षेत्र के साकिन शोभापुर गांव निवासी तेजपाल और रुदायन गांव निवासी सुखवीर बाइक से चंदौसी जा रहे थे। कैली गांव निवासी नेमपाल बाइक से चंदौसी से लौट रहे थे। पवांसा-चंदौसी मार्ग पर सिहोरी गांव के नजदीक आमने-सामने से बाइकों में टक्कर हो गई, जिससे बाइक पर सवार तेजपाल, सुखवीर व दूसरी बाइक पर सवार नेमपाल घायल हो गए। सूचना मिलने पर पवांसा पुलिस चौकी प्रभारी अनिल कुमार मौके पर पहुंच गए, लेकिन रिपोर्ट किसी पक्ष ने दर्ज नहीं कराई।