फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या करने आए दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरिया बाजार। बिलरियागंज बाजार के नए चौक के पास भीमबर रोड निवासी एक व्यक्ति की हत्या करने आए मारुती सवार दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पिस्टल और कारतूस बरामद होने पर दोनों का चालान कर दी। बिलरियागंज कस्बा निवासी राधेश्याम गुप्ता मंगलवार की रात करीब दस बजे अपने दरवाजे के बाहर बैठे हुए थे। तभी मारुती में सवार बिलरियागंज थाना क्षेत्र के बघैला गांव निवासी नौशाद उर्फ आसिफ पुत्र आजम और मठ विशंभर गांव निवासी डिंपू राय पुत्र श्रीकांत पहुंचे। यह दोनों मारुती से नीचे उतरे और दरवाजे के बाहर बैठे राधेश्याम पर लक्ष्य कर फायर कर दिया। संयोग रहा कि गोली मिस हो गई। गोली की आवाज सुनकर बाजार के लोग पहुंच गए और घेराबंदी कर इन दोनों को दबोच लिया। इनकी पिस्टल और कारतूस को बाजारवासियों ने छीन लिया। दोनों की जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची बिलरियागंज थाने की पुलिस दोनों बदमाशों को अपनी हिरासत में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज में इन्हें भर्ती कराया। दवा इलाज के बाद पुलिस राधेश्याम गुप्ता से तहरीर लेकर दोनों बदमाशों के विरुद्ध हत्या के प्रयास और आम्र्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर दोनों का चालान कर दी। राधेश्याम ने बताया कि बगैर किसी रंजिश के यह दोनों बदमाश उसकी हत्या करना चाहते थे। संयोग रहा कि गोली मिस हो गई।
विज्ञापन

आशीष तिवारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें