खेत में पड़ा मिला अधेड़ का शव, शिनाख्त नहीं
खुर्जा जंक्शन। क्षेत्र के गांव अरनिया मंसूरपुर के जंगल में रेलवे लाइन के पास बृहस्पतिवार दोपहर अधेड़ का शव खेत में पड़ा मिला। इससे लोगोें में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बृहस्पतिवार दोपहर अरनिया-मंसूरपुर के जंगल में रेलवे लाइन के पास ग्रामीणों ने खेत में एक अधेड़ शव पड़ा देखा। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। देखने से शव कई दिन पुराना लग रहा था। शव की उम्र करीब 50-55 साल लग रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का शिनाख्त करने के लिए लोगों से पूछताछ की लेकिन सफलता नहीं मिली। शव रेलवे लाइन के पास होने के कारण ट्रेन से गिरकर मौत होने की भी आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जंक्शन चौकी प्रभारी संदीप चौधरी ने बताया कि शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।