दो महिलाओं समेत तीन ने खाया जहर
खुर्जा। क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दो महिलाओं समेत तीन लोगों गृह क्लेश से तंग आकर जहर खा लिया। परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
खुर्जा के एक मोहल्ला निवासी 55 वर्षीय महिला ने शुक्रवार को किसी बात से परेशान होकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर ओम ट्रामा सेंटर पहुंचे। वहीं, बृहस्पतिवार शाम को 38 वर्षीय महिला ने गृह क्लेश में जहर खा लिया। इसके अलावा जेवर क्षेत्र के एक गांव निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति ने भी किसी बात से क्षुब्ध होकर जहर खा लिया। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक डॉ. डीपी सिंह ने बताया कि तीनों की हालत खतरे से बाहर है। मामले से कोतवाली पुलिस को अवगत करा दिया गया है। ब्यूरो