फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर का ताला तोड़कर दान पात्र से चार हजार रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मढ़न। असमोली थाना क्षेत्र के गांव गुमसानी में मंदिर के ताले तोड़कर दान पात्र से रुपये चोरी कर लिए। इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो रोष पनप गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। साथ ही कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार रात को गांव गुमसानी स्थित हनुमान मणि मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया। चोर मंदिर के कमरे का ताला तोड़कर दान पात्र से 4 हजार रुपये चुरा ले गए। बुधवार भोर में पूजा करने पहुंचे ग्रामीणों ने ताले टूटे देखे तो अन्य ग्रामीणों को सूचना दी।
मौके पर जमा हुए ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। गांव के ही मिंटू सिंह ने बताया कि मंगलवार को मंदिर के पुजारी नहीं थे। चोरों ने इस बात का फायदा उठाते हुए मंदिर के कमरे का ताला तोड़ा और दान पात्र से 4 हजार रुपये चुरा लिए। इस चोरी की घटना से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें