फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक बाजार से मासूम को अगवा करने का प्रयास आरोपी को भीड़ ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
असमोली/संभल। असमोली थानाक्षेत्र के गांव मनोटा में साप्ताहिक बाजार से मासूम को अगवा करने का प्रयास किया गया। मासूम के शोर मचाने पर जमा हुए लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया।जमकर पिटाई की और फिर पुलिस को सौंप दिया। इस घटना के संबंध पीड़ित परिजनों ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

मनोटा में लगने वाली साप्ताहिक बाजार में शनिवार को नरेंद्र सिंह का बेटा लविश अपनी मां रानी के साथ आया था। मासूम की मां बाजार में सब्जी खरीदने चली गई और बेटे को साईकिल स्टैंड में बैठा गई। एक युवक ने आकर बच्चे को अपने साथ चलने के लिए कहा। मासूम ने साथ जाने से इनकार कर दिया। युवक ने मासूम को गोद में ले जाने का प्रयास किया तो उसने शोर मचा दिया। मासूम के शोर मचाने पर उसकी मां रानी व अन्य लोग मौके पर आ गए। आरोपी युवक ने भागने की कोशिश की तो भीड़ ने दौड़ कर पकड़ लिया। भीड़ ने युवक की जमकर पिटाई की और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुँची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। आरोपी के खिलाफ पीड़ित पिता ने तहरीर दी है। थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिल गई है।
------
घटना की रिपोर्ट तहरीर के आधार पर दर्ज की जा रही है। अभी यह साफ नहीं है कि आखिर युवक उसे क्यों अगवा करना चाहता था। आखिर इसके पीछे क्या है। पुलिस सभी पहलुओं पर छानबीन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंकज कुमार पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें