फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना घाट पर गोलियां चलने के बाद जागी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना घाट पर गोलियां चलने के बाद जागी पुलिस
विज्ञापन

-पुलिस कप्तान ने मौके का लिया जायजा, नावों का परिचालन कराया बंद

अमर उजाला ब्यूरो
पलवल।

मुर्तजाबाद गांव के लोगों की बात को पुलिस व प्रशासन यदि पहले ही मान लेता तो बुधवार को यमुना घाट पर गोलियां नहीं चलती। यदि अभी भी प्रशासन ने इस तरफ गंभीरता से ध्यान नहीं दिया तो कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। दूसरी तरफ बुधवार को गोलियां चलने की घटना के बाद बृज 84 कोस की परिक्रमा दे रहे श्रद्धालुओं व ग्रामीणों में अभी भी भय व्याप्त है। हालांकि बृहस्पतिवार को इस घटना के बाद स्वयं जिला पुलिस कप्तान ने मौके पर जाकर जायजा लिया तथा पूरी घटना की जानकारी ली। पुलिस कप्तान वसीम अकरम ने वहां पुलिस कर्मी भी सुरक्षा के मद्देनजर तैनात कर दिए हैं साथ ही नावों का परिचालन भी रुकवा दिया है।
पिछले दिनों मुर्तजाबाद में पंटून पुल बनने के बाद भी पंचायत समिति द्वारा यमुना में नाव चलाने का ठेका छोड़ दिया था। ठेका छूटने के बाद ग्रामीण जिला उपायुक्त डॉ. मनीराम शर्मा से मिले थे तथा ठेका रद्द करने की मांग की थी। ग्रामीणों ने उपायुक्त से कहा था कि बृज 84 कोस परिक्रमा के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने वहां यमुना के ऊपर पंटून पुल बनवा दिया है, लेकिन उसके बाद भी पंचायत समिति ने नाव चलाने का ठेका छोड़ दिया है। नाव ठेकेदार अब श्रद्धालुओं से पंटून पुल दूर बताकर गुमराह कर हैं तथा 50-50 रुपये यमुना पार कराने के वसूल रहे हैं। उन्होंने मांग की थी कि ठेका रद्द किया जाए, वरना वहां कोई भी वारदात हो सकती है। उसके बाद भी प्रशासन व पुलिस विभाग द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन


अब गोलियां चलने के बाद खुली नींद
बुधवार को यमुना घाट पर अचानक बाइक पर सवार होकर आए करीब 40-50 य़ुवकों ने करीब एक दर्जन राउंड गोलियां चलाईं। इस घटना के बाद ही पुलिस की नींद खुली। पुलिस ने 25 नामजद सहित करीब 40 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस कप्तान वसीम अकरम ने घटना की पूरी जानकारी लेने के बाद एसपी ने नाव ठेकेदारों को नाव चलाने से पूरी तरह से मना कर दिया है। उन्होंने थाना प्रभारी को आदेश दिए कि वहां सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जाए तथा नाव चलाने का जो भी प्रयास करे उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

पुलिस कप्तान वसीम अकरम का कहना है कि मुर्तजाबाद में अब कोई ऐसी वारदात न हो, इसके लिए नावों का परिचालन रोक दिया गया है। पुलिस सुरक्षा के भी आदेश दे दिए हैं। इस मामले को लेकर वे पूरी तरह से गंभीर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें