फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण क्रांति में चेन पोलिंग से मची अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्ण क्रांति में चेन पुलिंग से मची अफरातफरी
विज्ञापन


खुर्जा जंक्शन। बिहार से दिल्ली जा रही संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस में एक युवक ने चेन पुलिंग कर दी। 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ट्रेन के अचानक रुकने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने आरोपी युवक को दबोच लिया। करीब 20 मिनट तक रुकने के बाद ट्रेन रवाना हो गई।
विज्ञापन

रविवार को अलीगढ़ के गोंडा स्थित सेहरी मदनगढ़ी निवासी सुभाष संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस से अलीगढ़ आ रहा था। जानकारी न होने के कारण वह अलीगढ़ स्टेशन पर नहीं उतर पाया। जब तक उसे पता चला तब तक ट्रेन अलीगढ़ से आगे निकल चुकी थी। जैसे ही ट्रेन खुर्जा जंक्शन के आउटर पर पहुंची सुभाष ने चेन पोलिंग कर दी। चेन पुलिंग होते ही 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही ट्रेन अचानक रुक गई। ट्रेन के अचानक रुकने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही आरपीएफ प्रभारी नवल किशोर टीम के साथ मौके की तरफ दौड़ पड़े। उन्होंने चेन पुलिंग करने वाले युवक सुभाष को दबोच लिया। उधर करीब 20 मिनट तक ट्रेन रुकने के बाद रवाना हो गई। आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी को पेश होने के लिए अलीगढ़ भेज दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें