फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से 5.45 लाख रुपये का थैला लेकर भागा बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक से 5.45 लाख रुपये का थैला लेकर भागा बदमाश
विज्ञापन

खुर्जा। कचहरी रोड स्थित जिला सहकारी बैंक में काश्तकारों से वसूली कर लाए गए 5.45 लाख रुपये से भरे थैले को एक बदमाश ले उड़ा। बैंक में रुपये लेकर आने वाले साधन सहकारी बैंक अरनिया मंसूरपुर के सचिव ने जब थैला गायब देखा तो उनके होश उड़ गए। घटना से बैंक में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को थैला लेकर भागते देखा। पीड़ित सचिव की शिकायत पर पुलिस मामले की में जुट गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव असगरपुर निवासी नजाकत अली गांव अरनिया मंसूरपुर स्थित साधन सहकारी समिति पर सचिव के पद पर तैनात हैं। शुक्रवार को वह ग्रामीण क्षेत्र में जाकर काश्तकारों वसूली कर 5.45 लाख रुपये एकत्र किए थे। वहीं, कुछ ने बैंक में रुपये जमा कर रशीद कटवाई थी। सभी पैसे उन्होंने एक थैले में डाल लिया और बैंक में ही अपने पास रख लिया। बताया जा रहा है कि इसी दौरान बैंक में एक किशोर पहुंचा उसने नजर बचाते हुए रुपये से भरा थैला लेकर चंपत हो गया। सचिव नजाकत अली ने थैला गायब देखा तो वह बदहवास से हो गए। 5.45 लाख रुपये से भरे थैले की उन्होंने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। घटना से बैंक में अफरातफरी मच गई। बैंक के कर्मचारियों ने सीसीटीवी फुटेज में किशोर को थैला ले जाते हुए देखा। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने भी बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। पीड़ित सचिव की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें