फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुर्जा के युवक का था अलीगढ़ के चंडोस में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा के युवक का था अलीगढ़ के चंडौस में मिला शव
विज्ञापन

खुर्जा। अलीगढ़ के चंडौस थाना क्षेत्र में मिला युवक का शव लापता खुर्जा के मोहल्ला चंद्रलोक कॉलोनी निवासी युवक का था। शव की शिनाख्त न होने पर वहां की पुलिस ने 72 घंटे तक रखने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया था। बाद में परिजनों ने शिनाख्त पुष्पेंद्र के रूप में की। खुर्जा कोतवाली पुलिस ने मामले में कुछ संदिग्धों को उठाया है। पुलिस ने जल्द ही हत्याकांड के खुलासे का दावा किया है।
विज्ञापन

बता दें कि 23 मार्च को अलीगढ़ के चंडौस थाना क्षेत्र के गांव कुनुआ नूरपुर रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर 25 वर्षीय युवक का शव मिला था। जो हत्या करने के बाद ट्रैक पर शव फेंक दिया गया था। शिनाख्त न होने पर 72 घंटे बाद चंडौस पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। उधर खुर्जा के चंद्रलोक कॉलोनी निवासी पुष्पेंद्र तीन माह पूर्व अचानक लापता हो गया था। प्रकरण में परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर देकर एक आरोपी पर शक जताया था। पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया कि पुष्पेंद्र की हत्या कर शव को चंडौस थाना क्षेत्र में ट्रैक पर फेंका गया था। हत्याकांड में शामिल संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया मामले की जांच पड़ताल चल रही है। संदिग्धों से पूछताछ जारी है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें