फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग मनी व हैरोईन समेत तीन लोग गिरफतार

विज्ञापन
विज्ञापन
3 लाख ड्रग मनी और हेरोइन समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
पुलिस ने सोमवार रात तीन लाख ड्रग मनी और हेरोइन समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना केनाल कॉलोनी में केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान तरुण कुमार, परकिस्त आसता निवासी दिल्ली और वरिंदर कुमार निवासी बठिंडा के तौर पर हुई है।
थाना केनाल के एएसआई कृपाल सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दिल्ली से वाया डबवाली होते हुए हरियाणा नंबर की एक कार पर तीन युवक बठिंडा में ड्रग मनी व हेरोइन समेत आ रहे हैं। इसके तहत डबवाली रोड पर नाकाबंदी कर सूचना आधारित कार को रोका गया। कार सवार युवाओं की तलाशी लेने पर उनसे तीन लाख रुपये ड्रग मनी व 130 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार तीनों आरोपियों के संबंध विदेशों में बैठे ड्रग तस्करों के साथ हो सकते हैं। दिल्ली निवासी दोनों युवक बीते लंबे समय से नशा तस्करी के धंधे के साथ जुडे़ थे। वे कई बार पंजाब में अपनी सप्लाई दे चुके थे। पुलिस के अनुसार उक्त आरोपी पुलिस रिमांड के दौरान कई बडे़ खुलासे कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें