संभल। मुस्लिम बहु विवाह और हलाला पर रोक के लिए देश की सबसे बड़ी अदालत में आवाज उठाने वाली समीना के भाई को संभल में डराया और धमकाया जा रहा है। उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद समीना के भाई ने सीओ को शिकायती पत्र दिया है।
नखासा थाना क्षेत्र के हातिमसराय मोहल्ला निवासी समीना के भाई मोहम्मद फईम ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि शुक्रवार को दिन में तीन बजे के करीब कुछ लोग घर में घुस आए। गाली-गलौज की और कहा कि समीना को तीन तलाक वाले मामले में पैरवी न करें। जब उसने विरोध किया तो उसे लाठी डंडों से मारा। मौके पर पहुंचे लोगों ने बामुश्किल उसे बचाया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।