फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजपुरा कांड के पाचवें आरोपी को अदालत ने जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/बबराला। जिले के रजपुरा क्षेत्र के गांव में 13 जुलाई को एक महिला को गैंगरेप के बाद जिंदा जला दिया गया था। इस घटना में सभी पांच आरोपियों की गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की सांस ली है। अब साक्ष्य एकत्र कर आरोप पत्र दाखिल करने की तैयारी चल रही है। पुलिस ने शनिवार को पांचवें आरोपी महावीर को चंदौसी में अदालत पेश किया। अदालत ने उसे मुरादाबाद जेल भेजने का आदेश दिया।
विज्ञापन

संभल जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला को जिंदा जलाए जाने की घटना हुई थी। महिला के पति की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसमें महावीर भागा हुआ था जबकि चार आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके थे। महावीर को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। उसे शनिवार को अदालत में पेश किया गया। रिमांड मंजूर होने के बाद महावीर को अदालत से जेल ले जाया गया। रजपुरा के कार्यवाहक थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी महावीर को जेल में दाखिल करा दिया गया है। जबकि आराम सिंह, गुल्लू उर्फ जयवीर, चरन सिंह, भौना उर्फ कुंवरपाल पहले से जेल में हैं। अब पुलिस इस घटना के संबंध में साक्ष्यों के आधार पर चार्जशीट दाखिल करेगी। इससे पहले विधि विज्ञान प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट का परीक्षण होगा। इस मामले में महिला और ममेरे भाई के बीच हुई बातचीत की रिकार्डिंग भी एक अहम साक्ष्य है।

रजपुरा कांड में अहम होगा विधि विज्ञान प्रयोगशाला का निष्कर्ष
संभल/रजपुरा। रजपुरा कांड में अब सबसे अहम विधि विज्ञान प्रयोग शाला मुरादाबाद की रिपोर्ट है। जिसमें दो स्लाइड भेजकर सामूहिक दुष्कर्म के संबंध में निष्कर्ष मांगा गया है। पुलिस के मुताबिक विधि विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट से यह पता लग सकेगा कि जिंदा जलाए जाने से पहले महिला के संग गैंगरेप हुआ था या नहीं। पुलिस की विवेचना में विधि विज्ञान प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट अहम होगी।
विज्ञापन


आरोपियों के परिजनों से है पीड़ित परिवार को खतरा
संभल/बबराला। पीड़ित परिवार को आरोपियों के परिजनों से खतरा है। पांच आरोपी जेल गए हैं। जेल जाने से उनके परिजन गुस्साए हुए हैं। गांव में पीड़ित परिवार पर टिप्पणी की जा रही है। गाली गलौज भी की जा रही है। महिला के ममेरे भाई ने शनिवार को बताया कि एक दो आरोपियों के परिजनों की ओर से गाली गलौज की गई है। पीड़ित परिवार को सामान्य तौर पर भी खतरा है। इसके संबंध में पुलिस को भी अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें