बकरी से दुष्कृत्य की सजा पांच हजार
खुर्जा। अरनिया क्षेत्र के गांव में बकरी से दुष्कृत्य की सजा पर पंचायत ने पांच हजार रुपये का फरमान सुनाया है। हालांकि मामले में पुलिस ने जानकारी होने से इंकार किया है।
अरनिया थाना क्षेत्र के गांव के पास एक बकरी चर रही थी। बताया जा रहा है कि एक युवक उसे घेर की तरफ ले गया और उसके साथ दुष्कृत्य किया। गांव के कुछ लोगों ने ऐसा करते हुए देख लिया। खबर गांव में आग की तरह फैल गई। बताया जा रहा है कि मामले में शुक्रवार शाम को गुपचुप तरीके से एक पंचायत बैठाई गई। जहां पर पंचायत ने बकरी के मालिक को पांच हजार रुपये जुर्माना देने की सजा सुनाई। आरोपी युवक द्वारा बकरी मालिक को पांच हजार रुपये देने के बाद गांव के लोग शांत हुए। एसओ अरनिया जितेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। इस तरह की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।