फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसी में रिश्तेदारों में विवाद, पथराव, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/सिरसी। सिरसी के मोहल्ला शर्की में सबमर्सिबल पंप के लीकेज को लेकर तहेरे-चचेरे भाइयों में विवाद हो गया। बात ज्यादा बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। लाठी-डंडों के बाद दोनों ओर से पथराव हुआ। इसमें तीन महिलाओं समेत पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस को देख दोनों पक्ष मौके से भाग गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगा कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे करीब सिरसी के मोहल्ला शर्की में दो सगे तहेरे-चचेरे भाइयों में सबमर्सिबल पंप के लीकेज को लेकर झगड़ा हुआ। दरअसल अली हैदर का सबमर्सिबल का पाइप घर के बाहर लगा है। उसमें लीकेज होने से पानी की छींटे निकलने लगीं। पड़ोस में रहने वाले अली अब्बास ने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। बात ज्यादा बढ़ने पर गालीगलौज और मारपीट हो गई। देखते ही देखते ही दोनों पक्षों में पथराव होने लगा। पथराव होता देख मोहल्ले में अफरातफरी का माहौल बन गया। इसकी सूचना मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर फोर्स के साथ पहुुंचे चौकी प्रभारी इलम सिंह को देखकर पथराव कर रहे दोनों पक्ष भाग गए। पुलिस ने मौके पर मिले घायलों को जिला अस्पताल भेजा। इसमें अली अब्बास के साथ उनकी बहन जाहिद जहरा और सना जहरा घायल हुई हैं। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से अली हैदर के साथ उनके भाई रईस घायल हुए हैं। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगा कार्रवाई की मांग कर रहा है। पुलिस ने घायलों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा है। नखासा थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन













सिरसी में रिश्तेदारों में विवाद, पथराव, पांच घायल
सबमर्सिबल पंप के लीकेज होने पर हुआ विवाद
अमर उजाल ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें