संभल। संभल जिले के नखासा थाना क्षेत्र के गांव नाहरठेर में गुरुवार को दोपहर मामूली बात पर एक परिवार को पीटा गया। उस पर पथराव किया गया। घटना की रिपोर्ट नखासा थाने में दर्ज कराई गई है। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है।
नाहरठेर गांव में नन्हे पुत्र मंगली की परचून की दुकान है। दुकान में नन्हे बैठे थे। गुरुवार को दोपहर मोहम्मद अली पेन उधार में मांगा। नन्हे ने मना कर दिया। यह बात मोहम्मद हुसैन को अखर हुई। उसने नन्हे के संग हाथापाई कर दी। इसके बाद वह चला गया। नन्हे के भाई यादराम ने बताया कि कुछ ही देर में मोहम्मद हुसैन कुछ लोगों को लेकर आए और दुकान पर पथराव कर दिया जो भी बचाने आए उन्हें भी पीटा। इसमें उसे भी चोट लगी है। उसके साथ नन्हे, नन्हे का बेटा विशाल, सुमति, पुष्पा घायल हुए हैं। घटना की सूचना पीड़ितों ने 100 नंबर पर दी। इसके बाद नखासा थाने की पुलिस पहुंची लेकिन तब तक मारपीट और पथराव करने वाले मौके से भाग गए थे। नन्हे ने नखासा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसमें मोहम्मद अली, आशकर, मशकूर और महबूब के साथ वसीम और महरोज को नामजद किया गया है। इनके खिलाफ अनुसूचित जाति उत्पीड़न अधिनियम और घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।