फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतराखंड पुलिस ने दबिश देकर किशोर को उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन में उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद अंतर्गत थाना रुड़की पुलिस ने दबिश दी है। एक किशोर को पूछताछ के लिए उठाया है। दूसरे प्रदेश पुलिस की दबिश से हड़कंप मचा है। पुलिस किशोर को रुड़की साथ लेकर गई है।
विज्ञापन

गुरुवार को दोपहर सरायतरीन के एक मोहल्ला निवासी किशोर को हरिद्वार के रुड़की थाना पुलिस ने पकड़ा है। किशोर पर आरोपी का फोन का इस्तेमाल कराने का आरोप है। पुलिस किशोर को रुड़की साथ ले गई है। परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल है।
रुड़की थाना से आई पुलिस के टीम प्रभारी विपिन शर्मा ने बताया कि 22 जुलाई में उनके थाना क्षेत्र की एक युवती को युवक बहला फुसला कर ले गया था। उसमें आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। आरोपी युवक ने 23 जुलाई को किशोर के फोन से दो बार रुड़की के एक परिचित को फोन किया।
विज्ञापन

पुलिस छानबीन में किशोर का नंबर प्रकाश में आया है। किशोर को पूछताछ के लिए ले जा रहे है। किशोर के पिता ने बताया कि वह सिलाई का काम सीख रहा है। मोहल्ले के अलावा कहीं नहीं जाता। किशोर का कहना है कि उसको याद नहीं किसने कब उसके फोन का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें