फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खादी आश्रम संभल के चपरासी का शव नाले में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल-मुरादाबाद मार्ग स्थित विद्युत सब स्टेशन के सामने बने नाले में मंगलवार को सुबह सात बजे खादी आश्रम संभल के चपरासी का शव पड़ा मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाला। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस इस घटना को हादसा मान रही है।
विज्ञापन

संभल-मुुुरादाबाद मार्ग स्थित विद्युत सब स्टेशन के सामने बने नाले में मुुुरादाबाद के थाना छजलैट के गांव कोकरपुर निवासी कल्लू (56) का शव पड़ा मिला। वह संभल नगर के खादी आश्रम की दुकान पर चपरासी के पद पर कार्यरत था। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। कल्लू के बेटे संजय सिंह ने हत्या का अंदेशा जताते हुए कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। संभल कोतवाली प्रभारी धर्मपाल सिंह ने बताया कि ऐसा मालूम हो रहा है कि लघुशंका करते वक्त यह व्यक्ति नाले में गिरा। क्योंकि पैजामे का नाड़ा खुला था। जहां पर नाला है वह स्थान ढलान वाला है। कोई भी कोई व्यक्ति अनियंत्रित होकर गिर सकता है। प्रथम दृष्टया यह हादसा मालूम होता है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने पर स्पष्ट हो जाएगा। संजय ने घटना की तहरीर दी है। इसमें उसने घटना को एक हादसा ही माना है। पुलिस ने इत्तेफाकिया हादसे की सूचना दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें