संभल। चौधरीसराय में बंद पड़े मकान के कमरे का ताला तोड़कर चोर एक लाख रुपये का माल ले गए। मकान स्वामी ने घर के अंदर का नजारा देखकर होश उड़ गए। पीड़ित ने आनन फानन में पुलिस को सूचना दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
संभल के चौधरी सराय की कमर अली का मकान है। कुछ दिनों पहले कमर अली का किसी से विवाद हो गया था। दबंगों के भय के चलते वह अपने रिश्तेदार के यहां रह रहा था। जब वह गुरुवार को घर आया तो बंद पड़े कमरों के ताले टूटे पड़े हुए थे। चारों ओर सामान बिखरा हुआ था। यह देखकर मकान स्वामी के होश उड़ गए। पीड़ित ने आनन-फानन में चौधरी सराय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को बताया कि कमरे में रखे बक्सों के अंदर एक तोले सोने के जेवर थे। कमरे में ए एक सिलाई मशीन, रसोई गैस के दो सिलेंड़र व बीस हजार रुपये रखे थे जो चोर ले गए। पीड़ित ने चोरी गए माल का नुकसान करीब एक लाख रुपये बताया है। पुलिस को तहरीर दे दी गई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।