फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WIvsIRE: पॉल की तूफानी पारी की बदौलत पहले टी-20 में आयरलैंड ने विंडीज को चार रन से दी मात

Thu, 16 Jan 2020 08:18 AM IST
गौरव पाण्डेय स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आयरलैंड के बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

आयरलैंड और वेस्ट इंडीज के बीच हुए पहले टी-20 मैच में आयरलैंड ने वेस्ट इंडीज को चार रन से हराते हुए तीन मैचों की सीरीज में पहला मैच अपने नाम किया। आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। वेस्ट इंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट के नुकसान पर 204 रन बनाए थे। आयरलैंड ने पॉल स्टर्लिंग की 47 गेंदों में 95 रन की धुआंधार पारी की मदद से सात विकेट खोकर 208 रन बनाकर जीत हासिल की।  पॉल को मैन ऑफ दि मैच अवार्ड से नवाजा गया। 

विज्ञापन


वेस्ट इंडीज की ओर से लेंडल सिमंस ने 14 गेंदों पर 22 रन बनाए वहीं एविन लुइस ने चार चौकों और तीन सिक्स की मदद से 29 गेंदों पर 53 रन बनाए। आयरलैंड की ओर से जोशुआ लिटिल ने तीन विकेट चटकाए। वहीं, आयरलैंड की ओर से पॉल की धुआंधार पारी में छह चौके और आठ सिक्स शामिल थे। पॉल का साथ देने आए केविन ओ'ब्रायन ने भी 32 गेंदों पर 48 रन बनाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें