फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुजारा को आउट करने का तरीका ढूंढना होगा : कमिंस

Sun, 24 May 2020 07:43 AM IST
श्रीधर मिश्रा अमर उजाला नेटवर्क, मेलबर्न
विज्ञापन
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने कहा कि उन्हें चेतेश्वर पुजारा की काबिलियत के बारे में पता है और उन्हें इस साल घरेलू सीरीज में उनकी पारी को सस्ते में समेटने का ‘तरीका ढूंढ़ना’ होगा। उन्होंने कहा कि पुजारा 2018-19 के दौरे पर शानदार लय में थे। कमिंस को याद है कि उनकी बल्लेबाजी के दम पर भारतीय टीम ने टेस्ट सीरीज 2-1  से अपने नाम की थी।

विज्ञापन


पुजारा ने उस सीरीज में 74.42 की औसत से 521 रन बनाए थे, जिसमें तीन शतक और एक अर्द्धशतकीय पारी शामिल थी। कमिंस ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा, ‘पुजारा ने उस (2018-19) सीरीज में भारत के लिए रनों का अंबार लगाया था। वह ऐसे खिलाड़ियों में हैं जो क्रीज पर पैर जमाने के लिए समय लेते हैं और उन पर दबाव का ज्यादा असर नहीं पड़ता।’

कमिंस ने आगे कहा, ‘पुजारा ने जिस तरह पिछली बार बल्लेबाजी की उन्हें रोकने का हमें तरीका ढूंढना होगा। पिच से हालांकि गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिल रही थी। मुझे लगता है हमें खुद ही इसका तरीका ढूंढना होगा।" कमिंस को उम्मीद है कि इस बार हालात ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में होंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें भारत को रोकने के लिए पुजारा को कुछ अलग करने के लिए विवश करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें