फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: 'संन्यास से पहले यह पल जी पाया, इसके लिए भगवान का शुक्रिया', पिछले सीजन को याद कर भावुक हुए कोहली

Fri, 15 May 2026 03:55 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पहली आईपीएल ट्रॉफी जीत को अपने क्रिकेट करियर का सबसे खास और भावुक पल बताया है। विराट ने कहा कि 18 साल के लंबे इंतजार के बाद यह खिताब जीतना उनके लिए सपने के सच होने जैसा था। उन्होंने माना कि अगर वह संन्यास से पहले यह पल महसूस नहीं कर पाते, तो जिंदगी में कहीं न कहीं इसकी कमी जरूर रह जाती।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरसीबी पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान विराट कोहली ने आईपीएल ट्रॉफी जीतने के बाद की भावनाओं को याद किया। उन्होंने कहा, 'वो सारी भावनाएं और एहसास एक साथ बाहर आ गए थे। मैं घुटनों पर बैठ गया था, हाथ जोड़कर सिर्फ भगवान को धन्यवाद कह रहा था कि संन्यास लेने से पहले मैं यह पल जी पाया।' विराट 2008 से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा हैं और लंबे समय तक टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। ऐसे में यह जीत उनके लिए और भी ज्यादा खास रही।
विज्ञापन

18 साल का इंतजार बना सबसे बड़ी खुशी
विराट ने कहा कि इतने वर्षों तक ट्रॉफी के करीब पहुंचकर हारने का दर्द ही इस जीत को और खास बनाता है। उन्होंने कहा, 'लोगों को शब्दों में समझाना बहुत मुश्किल है कि आखिरी ओवर की अंतिम चार गेंदों के दौरान मैं क्या महसूस कर रहा था। बाहर से लोग सिर्फ यह देखते हैं कि आरसीबी एक बड़ी फ्रेंचाइजी है जिसने कभी ट्रॉफी नहीं जीती। लेकिन उस दबाव को साल-दर-साल जीना अलग बात होती है और मैंने वह सब खुद महसूस किया है।' आरसीबी को अक्सर लगभग चैंपियन कहकर देखा जाता था, क्योंकि टीम कई बार प्लेऑफ और फाइनल तक पहुंची लेकिन खिताब नहीं जीत सकी।

'अगर पहले जीतते तो इतनी खुशी नहीं होती'
विराट ने माना कि अगर आरसीबी शुरुआती वर्षों में ट्रॉफी जीत जाती, तो शायद यह एहसास इतना बड़ा नहीं होता। उन्होंने कहा, 'मैं पूरी ईमानदारी से कह सकता हूं कि अगर हमने शुरुआती वर्षों में ट्रॉफी जीत ली होती, तो शायद मुझे इस खुशी का पांच प्रतिशत भी महसूस नहीं होता। 18 साल का तनाव, दबाव और इंतजार इस पल को मेरे क्रिकेट करियर का सबसे बेहतरीन अनुभव बना गया।'

पछतावा नहीं, लेकिन कमी जरूर रहती
विराट ने यह भी कहा कि अगर आरसीबी ट्रॉफी नहीं जीत पाती, तो वह पछतावे के साथ नहीं जीते, लेकिन दिल में एक सवाल हमेशा रहता। उन्होंने कहा, 'मैं पछतावे के साथ आगे नहीं बढ़ता, लेकिन मेरे अंदर हमेशा यह सवाल जरूर रहता कि आखिर वह पल कैसा महसूस होता।'
विज्ञापन

IPL 2026 में भी शानदार फॉर्म
37 साल के विराट कोहली आईपीएल 2026 में भी शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने 12 मैचों में 484 रन बनाए हैं और उनकी दमदार बल्लेबाजी के दम पर आरसीबी इस समय अंक तालिका में शीर्ष पर मौजूद है। टीम लगातार दूसरी बार खिताब जीतने की ओर मजबूत कदम बढ़ा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें