फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: 'अगर ड्रेसिंग रूम में अनबन की खबरें सही हैं तो हार्दिक को रिलीज करो', वीरू का मुंबई इंडियंस को सुझाव

Fri, 15 May 2026 03:40 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को लेकर ड्रेसिंग रूम विवाद की खबरों के बीच पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने बड़ा बयान दिया है। सहवाग ने कहा कि अगर टीम के अंदर तनाव और मतभेद की खबरें सही हैं, तो मुंबई इंडियंस को हार्दिक को रिलीज कर देना चाहिए। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि हार्दिक जैसे खिलाड़ी टीम के लिए बेहद अहम हैं और क्रिकेट के नजरिए से उन्हें जरूर बनाए रखना चाहिए।
विज्ञापन
रोहित, सहवाग, हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL/BCCI/PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की, लेकिन टीम के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या इस मुकाबले में नहीं खेले। उनकी गैरमौजूदगी को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। फ्रेंचाइजी की ओर से बताया गया कि हार्दिक पीठ में ऐंठन की समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में ड्रेसिंग रूम तनाव और कुछ खिलाड़ियों के साथ मतभेद की बातें भी सामने आईं।
विज्ञापन
Trending Videos

सहवाग ने दिया बड़ा बयान
इन खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए वीरेंद्र सहवाग ने कहा, 'अगर सिर्फ क्रिकेट की बात करें तो हार्दिक को जरूर रिटेन करना चाहिए। लेकिन जो ड्रेसिंग रूम तनाव और ऑफ-फील्ड विवाद की खबरें चल रही हैं, अगर वे सच हैं तो उन्हें रिलीज कर देना चाहिए। हालांकि अगर ये बातें गलत हैं, तो क्रिकेट के आधार पर वह टीम में रहने लायक खिलाड़ी हैं क्योंकि वह टॉप क्वालिटी प्लेयर हैं।' सहवाग ने साफ किया कि व्यक्तिगत तौर पर वह हार्दिक को टीम में बनाए रखना चाहेंगे। उन्होंने कहा, 'इन अफवाहों के बावजूद मैं उन्हें रिटेन करूंगा। ड्रेसिंग रूम के मतभेद अगर हैं भी, तो उन्हें सुलझाया जा सकता है। आखिरकार आपको टीम की तरह खेलना होता है और हार्दिक एक खिलाड़ी के रूप में बेहद अहम हैं। मुंबई इंडियंस को उनकी जरूरत है।'

'16 करोड़ नहीं, 27 करोड़ के खिलाड़ी'
सहवाग ने हार्दिक की कीमत को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि हार्दिक की असली वैल्यू मौजूदा आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी के बराबर है। उन्होंने कहा, 'याद रखिए, वह तब भी शानदार खेलते थे जब मुंबई इंडियंस के कप्तान नहीं थे। उस समय भी ऐसी अफवाहें थीं। लेकिन मैं फिर भी उन्हें रिटेन करूंगा। सच कहूं तो 16.35 करोड़ उनके लिए बहुत कम रकम है। वह 27 करोड़ रुपये के खिलाड़ी हैं।'
विज्ञापन

सीजन खत्म होने से पहले वापसी पर नजर
मुंबई इंडियंस के इस सीजन में अभी दो मुकाबले बाकी हैं। अब सबकी नजर इस बात पर रहेगी कि हार्दिक पांड्या इन मैचों में वापसी करते हैं या नहीं। टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है, लेकिन बाकी मुकाबले खिलाड़ियों और टीम के भविष्य के लिहाज से अहम माने जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें