फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवराज-हेजल की शादी पर विराट-अनुष्का ने किया जमकर डांस, देखें वीडियो

Tue, 06 Dec 2016 11:47 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
विज्ञापन
चंडीगढ़ में सिख रीति-रिवाज के साथ शादी करने के बाद युवराज सिंह और हेजल कीच गोवा में हिन्दु रीति-रिवाज से फिर एक बार शादी के बंधन में बंधे। दोनों की शादी में चार चांद लगाने क्रिकेट और बॉलीवुड जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। मगर सबकी निगाहें विराट कोहली और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा पर टिकी थीं।
विज्ञापन


पार्टी में युवराज और हेजल के परिवार के साथ उनके करीबी दोस्त भी शामिल हुए। क्रिकेट जगत से विराट कोहली, रोहित शर्मा और उनकी पत्नी ऋतिका सजदेह, जहीर खान, आशीष नेहरा पहुंचे वहीं फिल्मी हस्तियों में अनुष्का शर्मा, अंगद बेदी, रणविजय सिंह, ब्रूना अब्दुल्लाह, नोरा फतेही, आशीष चौधरी, सागरिका घटगे पहुंचे। बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी भी अपनी पत्नी नीता अंबानी के साथ पार्टी में पहुंचे।
विज्ञापन

स्टाइल में ही नहीं, डांस में भी दी विराट ने अनुष्का को कड़ी टक्कर

- फोटो : Social Media
हाथों में हाथ डाले विराट और अनुष्का ने एक साथ पार्टी में एंट्री ली। काले रंग के सब्यसाची के लिबास में अनुष्का बेहद खूबसूरत लग रहीं थी। वहीं नीले रंग के सूट में विराट भी अनुष्का को कॉम्प्लीमेंट कर रहे थे। दोनों की जोड़ी बेहद आकर्षक लग रही थी।

विराट ना ही सिर्फ स्टाइल में, बल्कि डांस में भी अनुष्का को टक्कर देते दिखे। अनुष्का काफी अच्छा डांस करती हैं और कोहली भी किसी से कम नहीं हैं। युवराज-हेजल की शादी में दोनों की जुगलबंदी ने समां बांध दिया। दोनों ने युवी-हेजल की शादी में शानदार परफॉर्मेंस दिया। दोनों की शादी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे एक-दूसरे के साथ कदम से कदम मिलाते नजर आ रहे हैं। पंजाबी गाने पर डांस करते हुए दोनों काफी जंच रहे हैं।

अनुष्का और विराट एक-दूसरे के साथ खूब तो नाचे ही, साथ ही बाकी मेहमानों के साथ भी जमकर डांस किया। अनुष्का किसी के साथ 'सेनोरिटा' गाने पर फ्लेमेंको करती दिखीं तो वहीं विराट युवराज के साथ अपना फेवरेट 'गंगनम स्टाइल' करते दिखे। युवराज और हेजल ने भी एक-दूसरे के साथ बाहों में बाहें डाल कर एक रोमांटिक डांस किया।

वीडियो साभार -  ibollywoodlife (Instagram)
    #anushkasharma and #viratkohli having a dance off at #yuvrajsingh and #hazelkeech's wedding A video posted by BollywoodLife (@ibollywoodlife) on Dec 5, 2016 at 3:52am PST
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें