फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'द ग्रेट खली' से मिले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली, फोटो वायरल हुई

Mon, 07 Aug 2017 08:23 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
द ग्रेट खली - फोटो : twitter
विज्ञापन
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और स्टार रेसलर 'द ग्रेट खली' को किसी परिचय की जरुरत नहीं है। मगर जब दो दिग्गज हस्तियों की मुलाकात हो तो समां अपने आप में खास बन जाता है। कुछ ऐसा ही टीम इंडिया के कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका को एक पारी और 53 रन से हराने के बाद भी हुआ। 
विज्ञापन


टीम इंडिया के कप्तान कोहली ने रेसलिंग स्टार द ग्रेट खली से मुलाकात की। कोहली ने खली के साथ अपनी दो फोटो ट्विटर पर शेयर की। 28 वर्षीय कोहली ने फोटो शेयर करने के साथ ही लिखा, 'द ग्रेट खली से मुलाकात काफी शानदार रही। वो बहुत ही अच्छे व्यक्ति हैं।'

कोहली और द ग्रेट खली को एकसाथ देख ट्विटर पर इनके मिलने का जश्न मनाया जा रहा है। यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। समाचार लिखे जाने तक इस फोटो को 4, 337 बार रिट्वीट किया जा चुका है। इसके साथ ही फोटो पर 32, 338 लाइक हो चुके हैं। 1100 लोग अब तक इस पर अपने कमेंट्स दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए खली से मिलकर हैरान दिखे कोहली

विराट-खली - फोटो : twitter
विराट ने जो दो तस्वीरें जारी की हैं, उसमें वह काफी मजाकिया अंदाज में नजर आ रहे हैं। जिस तस्वीर में कोहली खली से हाथ मिला रहे हैं, उसमें वह हैरानी भरा चेहरा बना रहे हैं।
  It was Great to meet The Great Khali, what a guy! 💪🤼 pic.twitter.com/FoUhHMWFcX — Virat Kohli (@imVkohli) August 6, 2017


वैसे, विराट कोहली तो टेस्ट सीरीज खेलने के लिए श्रीलंका में मौजूद हैं। मगर अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि WWE के सुपरस्टार रहे द ग्रेट खली किस वजह से श्रीलंका गए हुए हैं। खैर, बड़ी बात ये है कि दोनों हस्तियों के मिलने से भारतीय फैंस बेहद खुश हैं, जो सबसे अच्छी बात है। 

बता दें कि टीम इंडिया ने श्रीलंका को कोलंबो के एसएससी स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट में पारी और 53 रनों से मात देकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है। इसी के साथ ही भारत ने पिछले 2 सालों में श्रीलंकाई धरती पर लगातार दूसरी बार टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रच दिया है। इतना ही नहीं विराट ब्रिगेड ने 2 साल में लगातार 8वीं टेस्ट सीरीज में जीत हासिल की है। जो ऑस्ट्रेलिया (9) और इंग्लैंड (9) के बाद दूसरा सबसे बढ़िया प्रदर्शन है।

इस मैच में टीम इंडिया के पहली पारी में बनाए गए 622 रनों के विशाल स्कोर के जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 183 रन पर ही ढेर हो गई थी। इसके बाद फॉलोऑन खेलने उतरी श्रीलंकाई टीम को टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 386 रन पर समेट कर पारी और 53 रन से जीत दर्ज कर ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें