फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी20 विश्व कप ने रचा इतिहास: व्यूअरशिप में टूटा बड़ा रिकॉर्ड, भारत में 50 करोड़ से ज्यादा दर्शकों ने देखे मैच

Thu, 05 Mar 2026 05:20 PM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

टी20 विश्व कप 2026 ने व्यूअरशिप के मामले में नया इतिहास रच दिया है। भारत में इस टूर्नामेंट को अब तक 50 करोड़ से अधिक दर्शकों ने देखा है, जो किसी भी टी20 विश्व कप का सबसे बड़ा आंकड़ा है। साथ ही जियोहॉटस्टार पर एक समय में 6.05 करोड़ दर्शकों ने मैच देखा। आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने इस उपलब्धि की जानकारी दी और उम्मीद जताई कि सेमीफाइनल मुकाबलों के साथ यह रिकॉर्ड और आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन
भारतीय टीम - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्वकप 2026 ने लोकप्रियता के मामले में नया इतिहास रच दिया है। इस टूर्नामेंट को भारत में अब तक 50 करोड़ से अधिक दर्शकों ने देखा है, जिससे यह टी20 विश्व कप इतिहास का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला संस्करण बन गया है।
विज्ञापन


इस रिकॉर्ड की पुष्टि जय शाह ने सोशल मीडिया के माध्यम से की। उनके अनुसार, इस टूर्नामेंट का उद्देश्य क्रिकेट को पहले से ज्यादा वैश्विक और अधिक दर्शकों तक पहुंचाना था और अब तक मिली प्रतिक्रिया उम्मीद से भी ज्यादा बड़ी रही है।

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी जबरदस्त उछाल
टी20 विश्व कप 2026 का असर सिर्फ टीवी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी दर्शकों की संख्या में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर एक समय में 6.05 करोड़ दर्शकों ने एक साथ मैच देखा, जो डिजिटल क्रिकेट व्यूअरशिप के लिहाज से बेहद बड़ा आंकड़ा माना जा रहा है। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि मोबाइल और डिजिटल प्लेटफॉर्म की बढ़ती पहुंच ने क्रिकेट को नई पीढ़ी तक तेजी से पहुंचाया है, जिससे टूर्नामेंट की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन


जय शाह ने जताई खुशी
आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि टूर्नामेंट को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने का लक्ष्य सफल होता दिख रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत इस लक्ष्य के साथ हुई थी कि इसे क्रिकेट का सबसे वैश्विक और सुलभ टूर्नामेंट बनाया जाए। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत में इस टूर्नामेंट की व्यूअरशिप 50 करोड़ के पार पहुंच गई है, जो टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा है।'

उन्होंने आगे कहा, 'जियोहॉटस्टार पर एक समय में 6.05 करोड़ दर्शकों का आंकड़ा भी बेहद उत्साहजनक है। अब जब नॉकआउट मुकाबले शुरू हो रहे हैं, तो हमें उम्मीद है कि भारतीय फैंस का प्यार और भी नए रिकॉर्ड बनाएगा।' वहीं, आज होने वाले भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर खासा उत्साह है, क्योंकि दोनों टीमें मौजूदा समय में शानदार फॉर्म में हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें