फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पहली बार मीडिया के सामने आए स्टीव स्मिथ, फूट-फूटकर रोए और मांगी माफी

Thu, 29 Mar 2018 03:29 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Steve Smith
विज्ञापन

बॉल टेंपरिंग के मामले में दोषी पाए गए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव स्मिथ सिडनी में पहली बार मीडिया के सामने आए। इस दौरान अपनी गलती को स्वीकार करते हुए स्मिथ ने कहा, 'मैं इस पूरे विवाद के लिए शर्मिंदा हूं और इस पूरे प्रकरण की जिम्मेदारी लेता हूं।' इतना कहते ही स्टीव स्मिथ अपने भावनाओं पर काबू न रख सके और मीडिया के सामने ही फूट-फूट कर रोने लगे।

विज्ञापन


बता दें कि डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ और कैमरन बैनक्रॉफ्ट आज दोपहर ही सिडनी एयरपोर्ट पहुंच थे। इसके बाद वह सीधे लोकल मीडिया से मिले और अपनी गलती को सबके सामने स्वीकार किया। इस प्रकरण के बारे में मीडिया को बताते हुए स्टीव स्मिथ ने फैंस से माफी भी मांगी।

 

विज्ञापन

स्टीव स्मिथ
स्टीव स्मिथ ने कहा, 'टीम की कमान मुझे सौंपकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मुझ पर बड़ा भरोसा दिखाया था। क्रिकेट मेरी जिंदगी है और मैं कोशिश करूंगा कि आगे पूरी ईमादारी के साथ खेलूं। क्रिकेट को शर्मसार करने वाली इस घटना के लिए मैं जिम्मेदार हूं और आप सबसे माफी मांगता हूं।

स्मिथ ने कहा, 'इस टीम का कप्तान होने के नाते मैं किसी दूसरे खिलाड़ी पर जिम्मेदारी नहीं डाल सकता। यह साजिश मेरे नेतृत्व में हुई है और इसके लिए मैं खुद जिम्मेदार हूं। यह मेरे नेतृत्व की विफलता  है।मुझे उम्मीद है कि फैंस मुझे माफ कर देंगे।'

देखें वीडियो:
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें