इसकी जानकारी सनराइजर्स हैदराबाद के ट्विटर अकाउंट पर शेयर की गई है। इस ट्वीट में सनराइजर्स हैदराबाद के सीईओ के. शनमुगम ने लिखा, 'केन विलियमसन को सनराइजर्स हैदराबाद' का नया कप्तान नियुक्त करते हुए हमें काफी खुशी हो रही है।
इस ट्वीट के जवाब में नवनियुक्त कप्तान केन विलियमसन ने कहा, '
सनराइजर्स हैरदराबाद की तरफ से कप्तान का पद संभालने के लिए मैं तैयार हूं। एक टैलेंटेड टीम की कमान अपने हाथों में लेकर मैं काफी उत्साहित हूं और टीम को मिलने वाली हर चुनौती का सामना करने को तैयार हूं।'