फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका को बड़ा झटका: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए लुंगी एनगिडी; किसको मिली टीम में जगह?

Fri, 18 Sep 2026 03:55 PM IST
शिवम गर्ग स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लुंगी एनगिडी दाहिने हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह नकोबानी मोकोएना को टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
लुंगी एनगिडी - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी दाहिने पैर की हैमस्ट्रिंग चोट के कारण तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की।

विज्ञापन


एनगिडी को टाइटन्स और डॉल्फिन्स के बीच खेले गए प्रथम श्रेणी मुकाबले के दौरान दाहिने पैर में चोट लगी थी। इसके बाद बुधवार को हुए स्कैन में हैमस्ट्रिंग चोट की पुष्टि हुई। उन्हें अब रिहैबिलिटेशन से गुजरना होगा, जिसके कारण वह 24 सितंबर से शुरू होने वाली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। सीरीज के मुकाबले 24, 27 और 30 सितंबर को खेले जाएंगे।

विज्ञापन

एनगिडी की टेस्ट सीरीज में उपलब्धता को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए उनकी फिटनेस का आकलन बाद में किया जाएगा। टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 9 अक्तूबर से शुरू होना है।

मोकोएना को मिला मौका
एनगिडी की जगह टीम में शामिल किए गए नकोबानी मोकोएना ने हाल ही में नामीबिया के खिलाफ वनडे सीरीज में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने उस सीरीज में दो मैच खेले और एक विकेट हासिल किया था।

रबाडा और बार्टमैन भी हैं बाहर
एनगिडी दक्षिण अफ्रीका के तीसरे प्रमुख तेज गेंदबाज हैं, जो चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए हैं। इससे पहले कगिसो रबाडा और ओटनील बार्टमैन भी चोट के कारण सीरीज से बाहर हो चुके हैं। बार्टमैन को बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी और उनकी जगह डुआन जेनसेन को टीम में शामिल किया गया था।

इन प्रमुख गेंदबाजों की गैरमौजूदगी में मार्को यानसेन दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करते नजर आ सकते हैं। उनके साथ गेराल्ड कोएत्जी, कॉर्बिन बॉश, क्वेना मफाका, डुआन जेनसेन और अब नकोबानी मोकोएना टीम में विकल्प हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें