फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी खिलाड़ियों वाली टीम में शिखर धवन का नाम किसने डाला?: गब्बर भड़के, आयोजकों के खिलाफ उठाएंगे बड़ा कदम

Wed, 14 Oct 2026 10:26 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शिखर धवन ने वर्ल्ड टी20 कॉन्टिनेंट कप के आयोजकों पर बिना अनुमति उनका नाम खिलाड़ियों की सूची में शामिल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए मीडिया और प्रशंसकों से अपुष्ट खबरों पर भरोसा नहीं करने को कहा। रिपोर्ट्स में उन्हें पाकिस्तानी खिलाड़ियों वाली एशिया वॉरियर्स टीम का हिस्सा बताया गया था।
विज्ञापन
शिखर धवन क्यों भड़के - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने वर्ल्ड टी20 कॉन्टिनेंट कप के आयोजकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की सूची में अपना नाम देखकर धवन ने नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट किया कि आयोजकों ने उनकी जानकारी और अनुमति के बिना नाम का इस्तेमाल किया है। धवन ने मीडिया और प्रशंसकों से इस टूर्नामेंट में उनकी भागीदारी को लेकर आ रही अपुष्ट खबरों पर भरोसा नहीं करने की अपील की।

विज्ञापन
Trending Videos

बिना अनुमति नाम इस्तेमाल करने का आरोप
धवन ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि उनकी टीम इस मामले में उचित कानूनी कदम उठाएगी। धवन ने लिखा, 'मैंने देखा कि वर्ल्ड टी20 कॉन्टिनेंट कप में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की सूची में मेरा नाम शामिल किया गया है। आयोजकों ने मेरी जानकारी या अनुमति के बिना मेरे नाम का इस्तेमाल किया है। मेरी टीम इस मामले को सुलझाने के लिए उचित कानूनी कदम उठाएगी। मैं मीडिया और अपने प्रशंसकों से अनुरोध करता हूं कि वे किसी भी अनधिकृत घोषणा की खबर न दें और न ही उस पर भरोसा करें। आपके लगातार प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद।'

एशिया वॉरियर्स की टीम में शामिल बताया गया था नाम
रिपोर्ट्स के मुताबिक, धवन को एशिया वॉरियर्स की ओर से खेलने वाला बताया गया था। इस टीम में पाकिस्तान के भी कई क्रिकेटरों के नाम शामिल हैं। हालांकि, धवन ने टूर्नामेंट से किसी भी तरह का संबंध होने से साफ इनकार किया है। धवन अकेले भारतीय खिलाड़ी नहीं थे, जिनका नाम एशिया वॉरियर्स की टीम में शामिल बताया गया। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राहुल शर्मा, गुरकीरत सिंह मान और अभिमन्यु मिथुन के नाम भी इस टीम की सूची में थे। एशिया वॉरियर्स की 24 सदस्यीय टीम में पाकिस्तान के सोहेल तनवीर, इफ्तिखार अहमद और मुहम्मद इमरान खान समेत कई खिलाड़ियों के नाम भी शामिल बताए गए हैं।


विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान पर साधा था निशाना
धवन का नाम पाकिस्तानी खिलाड़ियों वाली टीम में शामिल किए जाने की खबर सामने आने के बाद चर्चा तेज हो गई। साल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के दौरान धवन ने पाकिस्तान के खिलाफ सोशल मीडिया पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान लिखा था, 'भारत आतंकवाद के खिलाफ खड़ा है। भारत माता की जय।' एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा था, 'घटिया देश ने फिर अपना घटियापन पूरी दुनिया के आगे दिखा दिया।' फिलहाल, धवन के बयान के मुताबिक, इस टूर्नामेंट में उनकी भागीदारी की घोषणा अधिकृत नहीं थी और उनकी टीम आयोजकों के खिलाफ कानूनी कदम उठाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें