फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुमराह ने मुरली-मैक्ग्रा को छोड़ा पीछे!: बटलर-ब्रॉड ने बनाई 21वीं सदी के टॉप-10 बॉलर्स की सूची, नंबर-1 पर कौन?

Wed, 14 Oct 2026 09:21 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

जोस बटलर और स्टुअर्ट ब्रॉड ने 21वीं सदी के शीर्ष 10 गेंदबाजों की सूची में जसप्रीत बुमराह को तीसरा स्थान दिया है। शेन वार्न पहले और जेम्स एंडरसन दूसरे स्थान पर हैं। बुमराह ने ग्लेन मैक्ग्रा और मुथैया मुरलीधरन जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा, जबकि रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा और अनिल कुंबले को सूची में जगह नहीं मिली।
विज्ञापन
मुरली, बुमराह, वॉर्न और मैक्ग्रा - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में गिना जाता है। अब इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर और पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने भी उन्हें 21वीं सदी के शीर्ष गेंदबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर रखा है। दोनों ने अपने पॉडकास्ट 'फॉर द लव ऑफ क्रिकेट' में इस सूची को चुना। बुमराह ने इस रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्ग्रा और श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन जैसे गेंदबाजों को पीछे छोड़ दिया।

विज्ञापन
Trending Videos

जेम्स एंडरसन - फोटो : ANI

वॉर्न को पहला, एंडरसन को दूसरा स्थान
बटलर और ब्रॉड की सूची में ऑस्ट्रेलिया के दिवंगत लेग स्पिनर शेन वॉर्न पहले स्थान पर हैं। इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को दूसरे और बुमराह को तीसरे स्थान पर रखा गया है। वॉर्न ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 1001 विकेट लिए थे। वह मुरलीधरन के अलावा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1000 विकेट लेने वाले एकमात्र गेंदबाज हैं। एंडरसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 991 विकेट लिए और वह टेस्ट क्रिकेट के सबसे सफल तेज गेंदबाज हैं। इंग्लैंड के लिए उनका करियर बेहद शानदार रहा। उन्होंने स्टुअर्ट ब्रॉड के साथ मिलकर लंबे समय तक विरोधी बल्लेबाजों को परेशान किया।

मुथैया मुरलीधरन - फोटो : SLC

मैक्ग्रा और मुरलीधरन से आगे बुमराह
सूची में बुमराह को चौथे स्थान पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्ग्रा और छठे स्थान पर काबिज मुथैया मुरलीधरन से ऊपर रखा गया है। मैक्ग्रा ने 376 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 949 विकेट लिए। वह तीन बार विश्व कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा रहे और विश्व कप इतिहास में 71 विकेट के साथ सबसे सफल गेंदबाज हैं। वहीं, मुरलीधरन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1347 विकेट लिए, जो इस प्रारूप में किसी भी गेंदबाज के सबसे ज्यादा विकेट हैं। उन्होंने 1996 का वनडे विश्व कप और 2002 की चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती थी।

बुमराह के नाम 243 मैचों में 511 अंतरराष्ट्रीय विकेट हैं। वह 18 बार पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं। विदेश में टेस्ट क्रिकेट में उनके प्रदर्शन के साथ भारत की स्पिन के अनुकूल परिस्थितियों में विकेट लेने की क्षमता भी उन्हें खास बनाती है। वह भारत के आठवें सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। बुमराह ने भारत के साथ दो टी20 विश्व कप खिताब जीते हैं। वह 2024 टी20 विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और 2026 के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

विज्ञापन

डेल स्टेन - फोटो : BCCI

टॉप-10 में दक्षिण अफ्रीका के तीन गेंदबाज
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस को पांचवें स्थान पर रखा गया है। उनके नाम 535 अंतरराष्ट्रीय विकेट हैं। मुरलीधरन छठे, जबकि दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन सातवें, कगिसो रबाडा आठवें और शॉन पोलॉक नौवें स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को दसवां स्थान मिला है। स्टार्क दो वनडे विश्व कप और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीतने वाली टीमों का हिस्सा रहे हैं।

अश्विन-जडेजा समेत कई दिग्गज सूची से बाहर
इस सूची में भारत के रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा और अनिल कुंबले को जगह नहीं मिली। न्यूजीलैंड के टिम साउदी और ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियोन जैसे सफल गेंदबाज भी शीर्ष-10 से बाहर रहे।

बटलर और ब्रॉड के टॉप-10 गेंदबाज

स्थान गेंदबाज देश
1 शेन वॉर्न ऑस्ट्रेलिया
2 जेम्स एंडरसन इंग्लैंड
3 जसप्रीत बुमराह भारत
4 ग्लेन मैक्ग्रा ऑस्ट्रेलिया
5 पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया
6 मुथैया मुरलीधरन श्रीलंका
7 डेल स्टेन दक्षिण अफ्रीका
8 कगिसो रबाडा दक्षिण अफ्रीका
9 शॉन पोलक दक्षिण अफ्रीका
10 मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें