फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन को किया धन्यवाद, ट्वीट के जरिए दी थी जीत की बधाई

Wed, 20 Jan 2021 02:22 PM IST
Tanuja Yadav स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानंमत्री स्कॉट मोरिसन की बधाई को स्वीकार करते हुए उन्हें धन्यवाद किया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतकर भारत ने इतिहास रचा है, इस पर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मोरिसन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी। 

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मोरिसन ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में भारत की शानदार जीत के लिए भारतीय टीम और प्रधानमंत्री मोदी को बधाई। ये दो बेहतरीन टीमों के बीच खेला गया अद्भूत खेल था, जिसमें दोनों टीमों ने कठिन लड़ाई लड़ी। 



इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने जवाब देते हुए ऑस्ट्रेलिया के पीएम स्कॉट मोरिसन को धन्यवाद किया और उनकी बधाई स्वीकार की। यह एक रोमांचक खेल था, जिसमें दोनों टीमों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


वहीं इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने हिंदी में ट्वीट करके भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में शानदार जीत का भरपूर जश्न मनाने के लिए कहा, लेकिन साथ ही आगाह भी किया कि उसका मुकाबला करने के लिए असली टीम तो अब पहुंच रही है।  पीटरसन ने मंगलवार को ब्रिस्बेन टेस्ट में भारत की तीन विकेट से जीत के बाद यह ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'इंडिया (भारत)- यह (इस) ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाएं क्योंकि यह सभी बाधाओं के खिलाफ हासिल हुई है।'

पीटरसन ने इंग्लैंड की टीम के आगामी दौरे के संदर्भ में लिखा, 'लेकिन असली टीम तो कुछ हफ्तों बाद आ रही है, जिसे आपको हराना होगा अपने घर में। इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला में विराट कोहली कमान संभालेंगे। वह अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम तीन टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें