फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मचा बवाल: अब्दुल रज्जाक ने इस महिला क्रिकेटर पर की अभद्र टिप्पणी, जमकर हुई किरकिरी

Thu, 15 Jul 2021 11:07 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अब्दुल द्वारा एक पाकिस्तानी चैनल को दिए हुए इंटरव्यू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। इसके बाद हर तरफ उनकी आलोचना हो रही है और लोग जमकर उन्हें फटकार लगा रहे हैं।
विज्ञापन
अब्दुल रज्जाक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक अक्सर विवादों में रहते हैं। वह कई बार अपनी बयानबाजी की वजह से भी चर्चाओं में रहते हैं और इसके लिए उन्हें कभी-कभी आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ता है। इस बार भी उनके द्वारा महिला क्रिकेटर पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर बवाल मचा है। 

विज्ञापन


अब्दुल द्वारा एक पाकिस्तान के निओ न्यूज चैनल के एक इंटरव्यू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। इसके बाद हर तरफ उनकी आलोचना हो रही है और लोग जमकर उन्हें फटकार लगा रहे हैं। इस वीडियो में रज्जाक पाकिस्तानी महिला क्रिकेटर निदा डार पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते दिख रहे हैं। 

दरअसल पाकिस्तानी न्यूज चैनल निओ न्यूज चैनल के एक इंटरव्यू में अब्दुल रज्जाक और निदा डार बतौर मेहमान शामिल हुए हैं। इसमें 'खेलों में महिलाएं' चर्चा का विषय था। इसी दौरान रज्जाक ने निदा के पहनावे और उनके खेलों में भविष्य को लेकर विवादित टिप्पणी की। इसमें रज्जाक ने कहा कि महिला खिलाड़ी खुद को पुरुषों से बेहतर या उनके बराबर साबित करना चाहती हैं।  
विज्ञापन

 

रज्जाक यहीं नहीं रुके और कहा कि महिला खिलाड़ी जब तक किसी मुकाम पर पहुंचती हैं, तब तक उनके शादी करने की इच्छा खत्म हो जाती है। उन्होंने निदा की तरफ इशारा करते हुए कहा कि अगर आप इनसे हाथ मिलाएंगे तो आपको इनके महिला होने का अहसास नहीं होगा। 
विज्ञापन


रज्जाक द्वारा दिए गए यह शर्मनाक बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और हर कोई उनकी आलोचना कर रहा है।
   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें