फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम घोषित: रचिन-कॉनवे की वापसी; किन 3 खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह?

Wed, 11 Nov 2026 09:12 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंग्टन

सार

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए 14 सदस्यीय टीम घोषित की है। रचिन रवींद्र और डेवोन कॉनवे की वापसी हुई है, जबकि दोनों की उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर करेगी। विल ओ'रूर्के, बेन सियर्स और जैक फाउल्केस टीम से बाहर हैं। बीजे वाटलिंग नए बल्लेबाजी कोच होंगे।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड की टीम - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी टीम घोषित कर दी है। ऑलराउंडर रचिन रवींद्र और विकेटकीपर बल्लेबाज डेवोन कॉनवे की टीम में वापसी हुई है। दोनों खिलाड़ी चोट के कारण भारत के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज से बाहर रहे थे। हालांकि, दोनों की उपलब्धता पहले टेस्ट से पहले फिटनेस पर निर्भर करेगी।

विज्ञापन


न्यूजीलैंड की टीम में ज्यादातर उन्हीं खिलाड़ियों को जगह मिली है, जिन्होंने हाल ही में इंग्लैंड को उसकी धरती पर टेस्ट सीरीज में 2-1 से हराया था। इस बार टीम की कमान टॉम लैथम संभालेंगे। वहीं, तेज गेंदबाज विल ओ'रूर्के, बेन सियर्स और जैक फाउल्केस अलग-अलग कारणों से टीम का हिस्सा नहीं हैं। भारत के खिलाफ यह सीरीज न्यूजीलैंड के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के लिहाज से भी काफी अहम होगी।

Trending Videos

रचिन रवींद्र - फोटो : BCCI

रचिन और कॉनवे की वापसी, चोट से उबर रहे दोनों खिलाड़ी
न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रवींद्र सितंबर में एक प्रमोशनल शूट के दौरान चोटिल हो गए थे। वह एक डाइविंग कैच लेने की कोशिश में अपने दाहिने कंधे को चोट पहुंचा बैठे थे। इस वजह से उन्हें भारत के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज से बाहर होना पड़ा था।

वहीं, डेवोन कॉनवे को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले अभ्यास सत्र के दौरान चोट लगी थी। नेट्स में मैट हेनरी के साथ टक्कर के बाद उन्हें कन्कशन की समस्या हुई थी। इसके चलते वह वनडे सीरीज में नहीं खेल सके थे। दोनों खिलाड़ियों की वापसी से न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी को मजबूती मिलेगी। हालांकि, उनकी उपलब्धता को लेकर अभी पूरी तरह स्थिति स्पष्ट नहीं है।

डेवोन कॉनवे - फोटो : ICC

पहले टेस्ट के लिए फिट होने का लक्ष्य, ब्लंडेल भी चोट से उबर रहे
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अपनी प्रेस रिलीज में बताया कि रचिन रवींद्र, डेवोन कॉनवे और विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल अपनी-अपनी चोटों से उबर रहे हैं। तीनों का लक्ष्य पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध होना है। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा, 'रचिन रवींद्र, डेवोन कॉनवे और विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल अपनी-अपनी चोटों से उबर रहे हैं और पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध होने का लक्ष्य बना रहे हैं।' टॉम ब्लंडेल के लिए यह सीरीज व्यक्तिगत तौर पर भी खास हो सकती है। अगर वह भारत के खिलाफ दोनों टेस्ट मैच खेलते हैं तो अपने टेस्ट करियर में 50 मुकाबले पूरे कर लेंगे।

इंग्लैंड को हराने वाली टीम के ज्यादातर खिलाड़ी बरकरार
न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए अपनी टीम में ज्यादा बदलाव नहीं किए हैं। टीम में लगभग वही खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्होंने इंग्लैंड को उसकी घरेलू धरती पर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-1 से मात दी थी। हालांकि, तेज गेंदबाज विल ओ'रूर्के को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया गया है। वहीं, बेन सियर्स और जैक फाउल्केस चोट के कारण इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे।

विज्ञापन

न्यूजीलैंड की टीम - फोटो : BCCI

बीजे वाटलिंग संभालेंगे बल्लेबाजी कोच की जिम्मेदारी
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज बीजे वाटलिंग नई भूमिका में नजर आएंगे। वह टीम के बल्लेबाजी कोच के तौर पर अपने कोचिंग करियर की शुरुआत करेंगे। वाटलिंग ल्यूक रोंची की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे।

WTC फाइनल की रेस के लिए अहम होगी सीरीज
भारत के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की यह सीरीज न्यूजीलैंड के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2027 के फाइनल में जगह बनाने के लिहाज से महत्वपूर्ण है। कीवी टीम फिलहाल डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर है। न्यूजीलैंड की कोशिश भारत के खिलाफ घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर अपनी स्थिति मजबूत करने की होगी। वहीं, भारतीय टीम के सामने मजबूत कीवी टीम को उसके घर में चुनौती देने की परीक्षा होगी।

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम

खिलाड़ी

भूमिका

टॉम लाथम (कप्तान)

बल्लेबाज

टॉम ब्लंडेल

विकेटकीपर

डेवोन कॉनवे

विकेटकीपर बल्लेबाज

जैकब डफी

तेज गेंदबाज

मैट हेनरी

तेज गेंदबाज

काइल जैमीसन

तेज गेंदबाज

डेरिल मिशेल

ऑलराउंडर

हेनरी निकोलस

बल्लेबाज

ग्लेन फिलिप्स

ऑलराउंडर

रचिन रवींद्र

ऑलराउंडर

मिशेल सेंटनर

ऑलराउंडर

नाथन स्मिथ

ऑलराउंडर

ब्लेयर टिकनर

तेज गेंदबाज

विल यंग

बल्लेबाज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें