फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urvil Patel: 'माही भाई ने दिमाग साफ रखने को कहा था', रिकॉर्ड फिफ्टी के बाद उर्विल पटेल ने क्यों कहा ऐसा?

Mon, 11 May 2026 03:20 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

चेन्नई सुपर किंग्स के युवा बल्लेबाज उर्विल पटेल ने अपनी रिकॉर्ड बराबरी वाली 13 गेंदों की फिफ्टी का श्रेय एमएस धोनी को दिया है। उर्विल ने बताया कि खराब शुरुआत के बाद धोनी ने उन्हें दिमाग साफ रखने और सही गेंद पर सही शॉट खेलने की सलाह दी थी। उर्विल ने अपनी पहली आईपीएल फिफ्टी अपने पिता को समर्पित की।
विज्ञापन
उर्विल पटेल - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के युवा बल्लेबाज उर्विल पटेल ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 13 गेंदों में अर्धशतक लगाकर इतिहास रच दिया। इस विस्फोटक पारी के बाद उर्विल ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उनकी सफलता के पीछे एमएस धोनी की सलाह का बड़ा हाथ है। उर्विल ने चेपॉक में सिर्फ 23 गेंदों पर 65 रन बनाए, जिसमें आठ छक्के शामिल थे। उन्होंने आईपीएल इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी के रिकॉर्ड की बराबरी की।
विज्ञापन

 

'माही भाई ने कहा था दिमाग साफ रखो'
उर्विल ने बताया कि पिछले कुछ मैचों में अच्छी शुरुआत के बाद जल्दी आउट हो रहे थे। इसी को लेकर उन्होंने ड्रेसिंग रूम में धोनी से बात की थी। उन्होंने कहा, 'जब मैं कुछ मैचों में जल्दी आउट हो रहा था, तब मैं माही भाई के साथ ड्रेसिंग रूम में बैठा था। मैंने उनसे पूछा कि मैं अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में कैसे बदलूं? उन्होंने सिर्फ एक बात कही, मुझे तुम्हारी स्किल पर कोई शक नहीं है। जो भी शक है, वह तुम्हारे दिमाग में है। इसलिए दिमाग साफ रखो और सही गेंद को सही जगह मारने की कोशिश करो।'

'उनकी बात ने मेरा आत्मविश्वास बढ़ाया'
उर्विल ने माना कि धोनी की बातों ने उनके मन से संदेह दूर कर दिया। उन्होंने कहा, 'सबसे पहले मैं उनका धन्यवाद करूंगा, जिन्होंने मुझे यह समझ दी। मुझे बहुत अच्छा लगा। यह शानदार प्रदर्शन था और मुझे लगता है कि वह बहुत खुश होंगे।'

पिता को समर्पित की फिफ्टी
उर्विल की यह आईपीएल में पहली फिफ्टी थी और उन्होंने इसे बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। अर्धशतक पूरा करने के बाद उन्होंने जेब से एक पर्ची निकाली, जिस पर लिखा था- यह आपके लिए है पापा। उन्होंने कहा, 'मैं आईपीएल में अपनी पहली फिफ्टी का इंतजार कर रहा था। 13 गेंदों में 50 बनाकर मैं भावुक हो गया था। खासकर अपने पिता के लिए। मैंने यह अर्धशतक उन्हें समर्पित किया।'

पिता ने दिया निडर खेलने का मंत्र
उर्विल ने बताया कि जब वह अच्छी शुरुआत के बाद आउट हो रहे थे, तब उनके पिता लगातार उनका हौसला बढ़ाते थे। उन्होंने कहा, 'मेरे पिता हमेशा कहते थे बेटा, मुझे तुम्हारा खेलने का तरीका पसंद है। ऐसे ही खेलते रहो। रन बनाओ या नहीं, उससे फर्क नहीं पड़ता। बिना चिंता के खेलो। हमें तुमसे कुछ नहीं चाहिए, हम खुश हैं।'

रिकॉर्ड नहीं, सिर्फ पहली फिफ्टी दिमाग में थी
उर्विल ने कहा कि वह रिकॉर्ड के बारे में नहीं सोच रहे थे। उनका पूरा ध्यान सिर्फ पहली आईपीएल फिफ्टी पर था। उन्होंने कहा, 'मेरे दिमाग में था कि केएल राहुल भाई ने सबसे तेज फिफ्टी लगाई थी, लेकिन मैं सिर्फ अपनी पहली आईपीएल फिफ्टी बनाना चाहता था। सबसे तेज पहुंचने के बारे में नहीं सोच रहा था।'
विज्ञापन

नई सनसनी बने उर्विल
धोनी की सलाह, पिता का भरोसा और निडर बल्लेबाजी, इन तीन चीजों ने उर्विल पटेल को रातोंरात स्टार बना दिया। अब सीएसके को इस युवा बल्लेबाज से आगे भी बड़ी उम्मीदें होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें