ललित मोदी का बड़ा दावा
ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हुए कहा कि कोई भी टी20 लीग आईपीएल जैसी नहीं बन सकती। उन्होंने 'द हंड्रेड' को लेकर कई लॉजिस्टिक समस्याएं भी गिनाईं। उन्होंने कहा, 'इस जिंदगी में कोई भी टी20 टूर्नामेंट आईपीएल जैसा नहीं हो सकता। इसे इतना बढ़ा-चढ़ाकर पेश करना सही नहीं है क्योंकि आपके पास न तो मजबूत फैन बेस है, न ही उतनी आबादी और न ही विज्ञापन देने वालों का वैसा समर्थन। भारतीय खिलाड़ी भी इसमें नहीं खेल पाएंगे। 18 काउंटीज का एक साथ आना मुश्किल है। अगर इसे आईपीएल जैसा होम और अवे फॉर्मेट बनाना चाहेंगे, तो उतने दिन और दर्शक नहीं मिलेंगे। इसलिए सच्चाई को समझना चाहिए। यह ज्यादा से ज्यादा दक्षिण अफ्रीका जैसी टी20 लीग बन सकता है।'
उन्होंने आगे आर्थिक पक्ष पर भी सवाल उठाए। ललित मोदी ने कहा, 'स्काई क्रिकेट के कितने सब्सक्राइबर हैं, यह पता कर लीजिए और सोचिए कि लोग इसके लिए कितना भुगतान करेंगे। आप खुशकिस्मत होंगे अगर यह संख्या एक मिलियन तक पहुंच जाए।'