फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'देश के लिए खेलने से बढ़कर कुछ नहीं': राशिद खान ने ठुकराई भारत और ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता, बताई दिलचस्प कहानी

Mon, 20 Apr 2026 08:45 AM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

राशिद खान ने देशभक्ति की मिसाल पेश करते हुए भारत और ऑस्ट्रेलिया जैसे बड़े क्रिकेट देशों के ऑफर ठुकरा दिए। उन्होंने साफ कहा कि वह सिर्फ अफगानिस्तान के लिए ही खेलेंगे। उनकी यह प्रतिबद्धता उन्हें सिर्फ एक महान खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व भी बनाती है।
विज्ञापन
राशिद खान - फोटो : ACB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें भारत और ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता लेने के प्रस्ताव मिले थे, लेकिन उन्होंने साफ तौर पर इन्हें ठुकरा दिया। राशिद ने यह बात अपनी किताब 'राशिद खान: फ्रॉम स्ट्रीट्स टू स्टारडम' में साझा की है।
विज्ञापन

आईपीएल 2023 का दिलचस्प किस्सा
राशिद ने बताया कि आईपीएल 2023 के दौरान एक टीम अधिकारी ने उन्हें एक सीनियर फिगर से मिलने को कहा। उस मुलाकात में उन्हें भारत में बसने और क्रिकेट खेलने का प्रस्ताव दिया गया। राशिद ने उस पल को याद करते हुए कहा, 'मैं उनसे मिलने गया और हमने बात शुरू की। उन्होंने कहा- तुम्हारे देश (अफगानिस्तान) की स्थिति बहुत खराब है। भारत आ जाओ, यहीं रहो। हम तुम्हें भारतीय दस्तावेज देंगे, यहीं क्रिकेट खेलो। मैं उनकी बात सुनकर हैरान था और समझ नहीं पाया क्या जवाब दूं। लेकिन मैंने मुस्कुराते हुए कहा- बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं अपने देश अफगानिस्तान के लिए खेल रहा हूं।'

ऑस्ट्रेलिया से भी मिला था ऑफर
राशिद खान ने यह भी बताया कि ऐसा प्रस्ताव सिर्फ भारत से ही नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया से भी मिला था। लेकिन उन्होंने हर बार अपने देश को प्राथमिकता दी। उन्होंने लिखा, 'मुझे भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों से ऐसे ऑफर मिले थे। लेकिन मैंने उनसे कहा- अगर मैं अपने देश के लिए नहीं खेलूंगा, तो मैं किसी और देश के लिए भी नहीं खेलूंगा।'

2018 में भी उठी थी नागरिकता की मांग
साल 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय फैंस ने सोशल मीडिया पर उन्हें भारतीय नागरिकता देने की मांग की थी। इससे उनकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

पिता बनने की खुशी भी साझा की
मैदान के बाहर भी राशिद ने हाल ही में खुशखबरी दी। उन्होंने अपने बेटे “अजलान खान” के जन्म की घोषणा सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट के साथ की। उन्होंने लिखा, 'अलहमदुलिल्लाह। दुनिया में स्वागत है मेरे छोटे शहजादे।' इस पोस्ट पर क्रिकेट जगत से उन्हें ढेरों बधाइयां मिलीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें