कानपुर के ग्रीनपार्क में 26 जनवरी को खेले जाने वाले पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए भारत और इंग्लैंड की टीमें सोमवार एक बजे विशेष विमान से अमौसी एयरपोर्ट लखनऊ पहुंचेंगी। यहां से दोनों टीमें लग्जरी बस के जरिए होटल लैंडमार्क कानपुर दोपहर तीन बजे पहुंचेंगी। मंगलवार से ग्रीनपार्क में प्रैक्टिस सेशन चलेगा।
यूपीसीए के मीडिया प्रभारी अहमद अली खान तालिब ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को दोनों टीमें ग्रीनपार्क में प्रैक्टिस करेंगी। इसके लिए छह पिचें तैयार की गई हैं। मंगलवार सुबह के सत्र में 9 से 12 बजे तक इंग्लैंड की टीम प्रैक्टिस करेगी। इसके बाद शाम सत्र में 4 से 7 बजे तक टीम इंडिया प्रैक्टिस करेगी। इसके उलट बुधवार सुबह सत्र में टीम इंडिया अभ्यास करेगी। गुरुवार को दोनों टीमों के बीच टी-20 मैच खेला जाएगा।
ये है टीम इंडिया
विराट कोहली (कप्तान), रवीचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, युजवेंदर चाहल, एमएस धोनी (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, मनदीप सिंह, आशीष नेहरा, मनीष पांडे, हार्दिक पांडेया, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), लोकेश राहुल, सुरेश रैना, युवराज सिंह।
टीम इंग्लैंड
ईयान मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जेक बेल, सैम बिलिंग, जोस बटलर (विकेट कीपर), लैम डॉसन, एलेक्स हेल्स, क्रिस जोर्डन, टी मिल्स, लैम प्लंके ट, आदिल रशीद, जो रूट, जेसन रॉय, डेविड वेली।