500वां टेस्ट मैच जीतने के बाद ग्रुप फोटो सेशन में मौजूद टीम इंडिया के खिलाड़ी और कोच अनिल कुंबले
- फोटो : अमर उजाला
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए 500वें ऐतिहासिक क्रिकेट टेस्ट मैच के दौरान ग्रीनपार्क स्टेडियम में आठ नए रिकार्ड बने। आर. अश्विन ने सबसे तेज 200 विकेट लेने का रिकार्ड बनाया डाला। टीम इंडिया के प्रारंभिक बल्लेबाजों ने भी आठ साल बाद कारनामा कर दिखाया और एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शानदार स्कोर कर डाला। टीम इंडिया के बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपना नाम इतिहास में दर्ज कराया।
ग्रीनपार्क के नाम ये रिकार्ड
मैच में शाॅट खेलकर रन के लिए दाैड़ते खिलाड़ी
- टेस्ट मैच में सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले आर. अश्विन भारत के पहले खिलाड़ी बने।
- आठ साल बाद दोनों पारियों में भारत के टॉप-3 बैट्समैनों ने 30 या फिर उससे ज्यादा रन बनाए।
खिलाड़ी पहली पारी दूसरी पारी
केएल राहुल 32 38
विजय 65 76
पुजारा 62 78
- रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट मैच में 1000 रन पूरे किए।
- ओपनर राहुल और विजय ने पहली बार 50 रन से ज्यादा की पार्टनरशिप की। इससे पहले 48 रन बनाए थे।
- तीसरी बार ऐसा हुआ जब न्यूजीलैंड के स्पिनरों ने टीम इंडिया के 10 या उससे ज्यादा खिलाड़ियों को आउट किया। इससे पहले नागपुर में 19 और अहमदाबाद में 12 खिलाड़ियोें को आउट किया था।
- न्यूजीलैंड ने सात रनों में ही 5 विकेट खो दिए। टेस्ट मैचों के इतिहास में यह दूसरा सबसे खराब परफार्मेंस है। 1992-93 में न्यूजीलैंड ने 5 रन बनाकर 5 विकेट गवाएं थे।
- न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की तीसरी सबसे बड़ी जीत। 1968 में न्यूजीलैंड की टीम 272 रन से हारी थी।
- न्यूजीलैंड के स्पिनर सेंटनर ने टेस्ट मैच में अपने 50 विकेट पूरे किए और सर्वाधिक 71 रन की पारी खेली। इससे पहले सर्वाधिक 45 रन की पारी खेली थी।
- आर. अश्विन ने टेस्ट मैच की दोनोें पारियोें में 10 विकेट लेने का कारनामा पांचवीं बार किया और हरभजन सिंह की बराबरी की। सबसे ज्यादा आठ बार अनिल कुंबले ने 10 विकेट लिए हैं।