उरी हमलों के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में एक बार फिर तनातनी शुरू हो गई है। राजनीति और कूटनीति के इतर भी, भारत किसी भी स्तर पर पाकिस्तान से समझौता करने को तैयार नहीं है।
इस बीच पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान मिस्बाह-उल-हक ने कहा है कि वो भारत के खिलाफ पाकिस्तानी टीम नेतृत्व करना चाहते हैं। मिस्बाह 2010 ने पाकिस्तानी टेस्ट टीम के कप्तान हैं, मगर भारत के खिलाफ अब तक किसी टेस्ट में कप्तानी नहीं की है।
भारत के खिलाफ कोई टेस्ट नहीं खेलने वाले मिस्बाह ने कहा है कि राजनीति को खेल से दूर रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीति को दूर करने पर दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज खेली जा सकती है।