फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: रियान से पाटीदार तक, हर कोई 15 साल के वैभव पर फिदा; जुरेल बोले- हम लकी हैं कि वह हमारी टीम में हैं

Sat, 11 Apr 2026 08:44 AM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ध्रुव जुरेल ने वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा कि उनके खेलने से मैच आसान लगने लगता है। उन्होंने माना कि वैभव के सामने बड़े गेंदबाज भी दबाव में आ जाते हैं और टीम के बाकी बल्लेबाजों को भी आत्मविश्वास मिलता है।
विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग, रजत पाटीदार और ध्रुव जुरेल - फोटो : ANI/IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार से लेकर ध्रुव जुरेल तक ने वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की। जुरेल ने कहा कि जब वैभव क्रीज पर होते हैं तो खेल बेहद आसान नजर आता है। यही वजह है कि टीम के बाकी बल्लेबाज भी खुलकर खेलने का भरोसा जुटा लेते हैं। उन्होंने माना कि वैभव की पावरप्ले में मौजूदगी ही विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बना देती है, चाहे सामने जसप्रीत बुमराह, जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार जैसे विश्वस्तरीय गेंदबाज ही क्यों न हों। आईपीएल में शुक्रवार को राजस्थान ने बेंगलुरु को हराकर अपना विजयी अभियान जारी रखा, जबकि आरसीबी का विजयी अभियान रुक गया। 
विज्ञापन

'कुछ हो ही नहीं रहा' जैसा लगता है खेल
जुरेल ने साफ कहा कि वैभव की बल्लेबाजी देखने पर ऐसा लगता है कि पिच पर कुछ खास हो ही नहीं रहा। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि सिर्फ मुझे ही नहीं, बल्कि सभी को वैभव की बल्लेबाजी पसंद आई होगी। जब वह बल्लेबाजी करते हैं और उनके साथ जायसवाल होते हैं, तो सब कुछ बहुत आसान लगता है। उन्हें देखकर लगता है कि पिच पर कुछ हो ही नहीं रहा है, इसलिए हम भी अपने शॉट खेलने की कोशिश कर सकते हैं।'

यह भी पढ़ें: पहले बुमराह...अब हेजलवुड!: वैभव सूर्यवंशी ने कैसे की दोनों की धुनाई? वजह जानकर आप कहेंगे- वाह! क्या खिलाड़ी है

सूर्यवंशी की ताकत पर हैरानी
वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी को लेकर जुरेल खुद भी हैरान नजर आए। उन्होंने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो उन्हें देखने के बाद भी समझ नहीं आता कि वह ऐसे कैसे शॉट मारते हैं। सच में, आप हैरान रह जाते हैं, कोई इस तरह कैसे खेल सकता है? लगता है कि हम भी उसी पिच पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, फिर हमें ऐसा क्यों नहीं लगता?'

'उसे कुछ मत कहो, खेलने दो'
सूर्यवंशी को सलाह देने के सवाल पर जुरेल का जवाब साफ था। उन्होंने कहा, 'सबसे अच्छी बात यही है कि उसे कुछ मत कहो। उसे उसी तरह खेलने दो जैसे वह खेलता है। और हमें बहुत अच्छा लगता है कि वह हमारी टीम में है।' जुरेल का मानना है कि आज के टी20 में 200 रन का आंकड़ा वैभव जैसे खिलाड़ियों की वजह से आसान लगता है। उन्होंने कहा, 'जैसा मैंने पहले कहा, जब वैभव बल्लेबाजी करता है और पावरप्ले पार कर जाता है, तो हमारे लिए सब आसान हो जाता है।'

यह भी पढ़ें: IPL: वैभव सूर्यवंशी हर बार आउट होकर क्यों होते हैं निराश? खुद बताई 10-20 रन की कहानी, जवाब में झलकी टीम भावना
 

रियान पराग ने क्या कहा?
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने कहा, 'मुझे लगता है कि हर कोई उसे पसंद करता है। हर कोई चाहता है कि वह हमारे साथ रहे। उसे खाना-पीना बहुत पसंद है, बाहर घूमना भी अच्छा लगता है। इसलिए हम यह सुनिश्चित करते हैं कि उसे ये सब चीजें मिलती रहें। वह 16 साल का बच्चा है, 15 साल का, जो भी है। हां, वह बच्चों जैसी चीजें करता है और उसी में खुश रहता है। उसे बल्लेबाजी बहुत पसंद है, इसलिए हम यह भी सुनिश्चित करते हैं कि उसे भरपूर बल्लेबाजी करने का मौका मिले। और अगर वह इसी तरह बल्लेबाजी करता रहा, तो उसे जो भी चाहिए, वह मिलेगा।'
विज्ञापन

रजत पाटीदार ने क्या कहा?
आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा, 'मुझे लगता है कि हमने पावरप्ले में जिस तरह शुरुआत की, शुरुआती विकेट लिए और वहां से 200+ रन तक पहुंचे, यह हमारे लिए एक सकारात्मक संकेत है। वहीं दूसरी तरफ, उनके बल्लेबाजों ने जिस तरह बल्लेबाजी की, खासकर वैभव सूर्यवंशी ने पावरप्ले में, उसने बहुत बड़ा फर्क पैदा किया।' इससे पहले जितेश शर्मा का वैभव के साथ एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दोनों मस्ती मजाक करते दिख रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। वहीं, विराट कोहली ने भी मैच के बाद वैभव के लिए खास नोट लिखा।



यह भी पढ़ें: Kohli on Vaibhav Suryavanshi: 'प्रिय वैभव…' किंग कोहली भी हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के मुरीद, लिखा खास नोट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें